Connect with us
Airforce Martyr Suresh Joshi pantnagar shantipuri udham Singh Nagar
फोटो सोशल मीडिया Martyr Suresh Joshi pantnagar

Home / Uttarakhand Martyr / Martyr Suresh Joshi: वायुसेना में तैनात उत्तराखंड के लाल सुरेश जोशी हुए शहीद

Uttarakhand Martyr ऊधमसिंह नगर

Martyr Suresh Joshi: वायुसेना में तैनात उत्तराखंड के लाल सुरेश जोशी हुए शहीद

1 min read

Martyr Suresh Joshi pantnagar: तिरंगे में लिपटे शहीद के पार्थिव शरीर को देखकर बिलख पड़े परिजन, चित्रशिला घाट पर सैन्य सम्मान से किया गया अंतिम संस्कार….

Martyr Suresh Joshi pantnagar:
उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर क्षेत्र के शांतिपुरी से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां भारतीय वायु सेना में तैनात एक जवान का चेन्नई में शहीद हो गया। आज गुरुवार दिन में जवान का पार्थिव शरीर उनके घर शांतिपुरी पहुंचने के बाद मृतक जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार रानीबाग के चित्रशिला घाट पर किया गया।

यह भी पढ़ें- Martyr narayan Singh: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद नारायण सिंह, सैन्य सम्मान से हुई अंत्येष्टि

Martyr Suresh Joshi Air force अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पंतनगर के शांतिपुरी नंबर दो सत्संग आश्रम गप्ता निवासी 38 वर्षीय सुरेश जोशी उर्फ (सन्तोष) भारतीय वायुसेना में कार्यरत थे। बताया गया है कि इन दिनों उनकी तैनाती चेन्नई में थी , जहां बीते मंगलवार को ड्यूटी के दौरान जवान सुरेश जोशी हार्ट अटैक से वीरगति को प्राप्त हो ग‌ए। इस दुखद खबर से जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि पिता के निधन के बाद परिवार में बूढी मां, पत्नी व दो बच्चों की पूरी जिम्मेदारी सुरेश पर थी। सुरेश की शहादत के बाद बूढी मां, पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- Pramod Dabral Army Rudraprayag: 3 वर्ष पूर्व हुआ था शहीद प्रमोद डबराल का विवाह

Continue Reading

More in Uttarakhand Martyr

To Top