Connect with us
Mahendra Bhatt BJP president harak Singh Rawat uttarakhand congress
फोटो सोशल मीडिया Mahendra Bhatt BJP president

Home / UTTARAKHAND NEWS / उत्तराखण्ड: हरक सिंह रावत ने महेंद्र भट्ट पर साधा निशाना बोले बंदर के सिर पर रख दी टोपी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

उत्तराखण्ड: हरक सिंह रावत ने महेंद्र भट्ट पर साधा निशाना बोले बंदर के सिर पर रख दी टोपी

1 min read

Mahendra Bhatt BJP president: कांग्रेस के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत ने बोला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट पर तीखा हमला, बिना नाम लिए उदाहरण देते हुए कहा बंदर के सिर पर रख दी टोपी तभी इतना इतरा रहे हैं…

Mahendra Bhatt BJP president: इन दिनों उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट चर्चाओं में हैं। बात चाहे उनके सड़क छाप जैसे विवादास्पद बयानों की हों या फिर न‌ए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की। महेंद्र भट्ट सोशल मीडिया से लेकर राष्ट्रीय मीडिया तक छाए हुए हैं। उनके विवादास्पद बयानों को लेकर कांग्रेस के कद्दावर नेताओं समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता भी लगातार उन पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में अब पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर तीखा हमला बोला है। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि महेन्द्र भट्ट की स्थिति ऐसी है जैसे अगर बंदर के सिर पर टोपी पहना दो तो वो नाचने लग जाता है। ठीक वैसे ही उम्र और अनुभव से उन्हें ज्यादा मिल गया है, बिना किसी संघर्ष के इतने बड़े पदों पर आसीन किया गया है, जिसका सदुपयोग तक वह कर नहीं पा रहे हैं। उनके व्यवहार से ऐसा प्रतीत होता है जैसे कोई छुटभय्या नेता हों।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की भी जाएगी कुर्सी जानिए कौन है दावेदार…

harak Singh Rawat uttarakhand congress अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए हरक सिंह रावत ने कहा कि वर्ष 1992 में जब वो पहली बार उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बने थे, तब उनकी उम्र महज 27 वर्ष थी। अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री बनते ही उनके सामने सचिव स्तर के अधिकारी ‘सर-सर’ कहकर उन्हें संबोधित करने लगे। जिस पर कुछ दिनों के लिए उनका भी दिमाग खराब हो गया था, लेकिन 6 दिसंबर को अचानक उनकी सरकार चली गई। तब उन्हें समझ आया कि ये जी-हजूरी और आदर सम्मान मंत्री पद का था। मंत्री पद पर रहते हुए जहां आईएएस अधिकारी भी सर-सर कहकर संबोधित कर रहे थे और सरकार जाने के बाद उनका ड्राइवर भी उन्हें कल्याण सिंह की कोठी पर छोड़कर चला गया। जिसके कारण उन्हें टैक्सी करके घर जाना पड़ा था। उस दिन के बाद उन्हें इस बात का एहसास हो गया कि यह सब क्षणिक मात्र है। यही कारण है कि सरकार में ना होने के बावजूद वह दुखी नहीं है। उन्होंने फिर दोहराया कि जब बंदर के सिर पर टोपी पहनाई जाती है तो बंदर इतराने लग जाता है। यही हाल वर्तमान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों का है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: 3-4 मंत्रियों की जा सकती है कुर्सी सोशल मीडिया में अचानक ट्रेंड होने लगे अनिल बलूनी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top