Connect with us
Operation Sindoor Uttarakhand alert
सांकेतिक फोटो Operation Sindoor Uttarakhand alert

Home / UTTARAKHAND NEWS / Operation sindoor uttarakhand: आपरेशन सिंदूर उत्तराखण्ड में हाई अलर्ट कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Operation sindoor uttarakhand: आपरेशन सिंदूर उत्तराखण्ड में हाई अलर्ट कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

1 min read

Operation Sindoor Uttarakhand alert: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की हाई लेवल बैठक, आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए शासन प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश…..

Operation Sindoor Uttarakhand alert: पाकिस्तान बार्डर पर बढ़ते तनाव एवं भारतीय सेना द्वारा चलाए गए आपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इसी को मद्देनजर रखते हुए बीते रोज उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी देहरादून में हाई लेवल मीटिंग की। इस दौरान उन्हने कहा कि उत्तराखंड की सीमाएं अंतरराष्ट्रीय बार्डर से लगती हैं। जिस कारण उन्होंने शासन प्रशासन और पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने एवं चारधाम यात्रा, उत्तराखंड में स्थित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, बांधों और ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतेजाम करने के निर्देश दिये। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री धामी ने यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से वर्चुअल हुई बैठक के तुरंत बाद ली। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए किसी भी अधिकारी कर्मचारी की छुट्टियां मंजूर ना की जाएं।

यह भी पढ़ें- Operation sindoor: उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने क्या कहा ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में?

Uttarakhand news government alert अधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करने के साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ही लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की । उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन हर तरह से मदद के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए जिला और तहसील स्तर पर खाद्यान सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का प्रबंध किया जाए। इसके अलावा अस्पतालों को भी आपातकालीन परिस्थितियों के लिए अलर्ट मोड पर रखा जाए एवं सभी आवश्यक दवाओं का पूर्ण प्रबंध किया जाए। सोशल मीडिया पर अफवाहों पर नजर रखी जाए एवं लोगों तक सही सूचनाएं पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाए। उन्होंने अफवाह फ़ैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश पुलिस विभाग को दिए।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: उत्तराखंड आंगनबाड़ी भर्ती का परिणाम जारी, ऑनलाइन आपत्ति करें दर्ज…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top