Connect with us
uttarakhand anganwadi result 2025 complaint your issue through www.wecd.uk.gov.in
Image : सांकेतिक फोटो ( uttarakhand anganwadi result 2025)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: उत्तराखंड आंगनबाड़ी भर्ती का परिणाम जारी, ऑनलाइन आपत्ति करें दर्ज…

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news: उत्तराखंड आंगनबाड़ी भर्ती का परिणाम जारी, ऑनलाइन आपत्ति करें दर्ज…

1 min read

uttarakhand anganwadi result 2025 : आंगनबाड़ी नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण, चयन सूची हुई जारी, 11 मई तक करवा सकते हैं ऑनलाइन आपत्ति दर्ज..

uttarakhand anganwadi result 2025: उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने बीते 30 अप्रैल 2025 से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिका भर्ती के परिणाम घोषित करना शुरू कर दिया है जिसके चलते चयन समिति द्वारा चयनित पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची संबंधित जिले के बाल विकास परियोजना कार्यालय और विकास कार्यालय में सौंपी जा रही है जिसमे अब तक WECD आंगनबाड़ी परिणाम देहरादून और पौड़ी जिले में जारी किया जा चुका है। जिसके तहत चयन सूची को  wecduk. in पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया गया है।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड: आंगनबाड़ी भर्ती का आया नया अपडेट आवेदन से पहले देख लीजिए….

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश मे आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री के 35 पदों एवं आंगनवाड़ी सहायिका के 309 पदों सहित कुल 344 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे जिसके समक्ष कुल 2864 आवेदन प्राप्त हुए। इतना ही नहीं बल्कि आवेदनों के परीक्षण के उपरांत 304 पदों पर नियुक्ति की गई है जिसके चलते पात्रता की शर्तें पूरी न होने पर शेष पदों पर चयन समिति द्वारा दोबारा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी यदि किसी अभ्यर्थी को चयन सूची पर आपत्ति होती है तो वह 11 मई 2025 तक पोर्टल पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकता है। वहीं काफी लोगों की शिकायतें हैं कि पोर्टल में अवधि समाप्त बता रहा है जबकि पोर्टल में 6 दिन का समय मिलना चाहिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top