UTTARAKHAND NEWS ऋषिकेश
Rishikesh ganga river: ऋषिकेश गंगा नदी में डूबने से चली गई 2 किशोरियों की जिंदगी
1 min read
Rishikesh ganga river news: ऋषिकेश में हुआ बड़ा हादसा, गंगा नदी में नहाने गई दो किशोरियों की चली गई जिंदगी, परिजनों में कोहराम..
Rishikesh ganga river news: उत्तराखण्ड के देहरादून जिले के ऋषिकेश शहर से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने गई तीन नाबालिग लड़कियों बह गई, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने एक लड़की को बचा लिया परंतु दो अन्य लड़कियां काल के मुंह में समा गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमों ने गोताखोरों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों लड़कियों की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों को दोनों किशोरियां बेहोशी की हालत में बरामद हुई। जिस पर उन्हें पुलिस विभाग की टीम द्वारा तुरंत ऋषिकेश एम्स अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें- Kedarnath highway accident: केदारनाथ हाइवे मैक्स पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर 2 की गई जिंदगी
rishikesh news today अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के देहरादून जिले के ऋषिकेश शहर के शिव चौक गली नंबर 6 विस्थापित कॉलोनी निवासी तीन किशोरियां 13 वर्षीय अंजली, 14 वर्षीय नेहा और 10 वर्षीय अंजली बीते शुक्रवार को अपने अपने घरों से टयूशन जाने के लिए निकली थी। बताया गया है कि रास्ते में कॉलोनी के निकट ही वह अचानक गंगा नदी में नहाने के लिए चली गई। इसी दौरान तीनों किशोरियां नदी के तेज बहाव में बहने लगी। जिस पर वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में वहां मौजूद स्थानीय युवकों ने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। युवकों ने कड़ी मशक्कत से 10 वर्षीय अंजली को तो बमुश्किल गंगा से सकुशल बाहर निकाल लिया परंतु अन्य दोनों किशोरियां नदी की तेज धाराओं में ओझल हो गई। जिस पर युवकों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। जिस पर आईडीपीएल पुलिस और एसडीआरएफ टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस संबंध में आईडीपीएल चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना में दोनों किशोरियों की मौत हो गई है फिलहाल दोनों के शवों को एम्स की मोर्चरी में रखवाया गया है, शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Dehradun news: गैरसैंण से नौकरी करने देहरादून गया था मनोज, घंटाघर के पास मिला शव
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
