Connect with us
Kedarnath highway max accident
फोटो सोशल मीडिया Kedarnath highway max accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Kedarnath highway accident: केदारनाथ हाइवे मैक्स पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर 2 की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT रूद्रप्रयाग

Kedarnath highway accident: केदारनाथ हाइवे मैक्स पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर 2 की गई जिंदगी

1 min read

Kedarnath highway max accident: बाबा केदार के दर्शनों को जा रहे थे मैक्स में सवार तीर्थयात्री, तभी हाइवे पर हो गया यह भयावह सड़क हादसा….

Kedarnath highway max accident: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अमूमन समूचे उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में बरसात के मौसम में भयावह सड़क हादसों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलती हैं। जो इस वर्ष भी प्री मानसून की बारिश से ही देखने को मिल रही है। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक खबर आज राज्य के रूद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां गौरीकुंड हाईवे पर काकडागाड़ के पास एक मैक्स वाहन पर अचानक भारी भरकम बोल्डर गिर जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि वाहन में सवार 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में वाहन चालक भी शामिल हैं। बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त मैक्स वाहन में सवार सभी यात्री बाबा केदार के दर्शनों को जा रहे थे।
यह भी पढ़ें- Dehradun news: गैरसैंण से नौकरी करने देहरादून गया था मनोज, घंटाघर के पास मिला शव

Rudraprayag max accident news अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से करीब तीस किमी दूर काकडागाड में उस समय एक भयावह सड़क हादसा घटित हो गया जब अचानक पहाड़ी से यात्रियों के मैक्स वाहन पर भारी भरकम बोल्डर गिरने लगे। जिसकी चपेट में आकर न केवल मैक्स वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया बल्कि दो लोगों की भी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि वाहन में छत्तीसगढ़ के 5 तीर्थयात्री सवार थे, जो केदारनाथ धाम जा रहे थे। मृतकों की पहचान वाहन चालक राजेश रावत पुत्र राय सिंह निवासी नाग पनियाला लंबगांव नई टिहरी एवं 24 वर्षीय शैलेन्द्र कुमार पुत्र मोहन लाल यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया है। पुलिस विभाग की टीम मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- Kotdwar news: कोटद्वार जमीन विवाद को लेकर युवक ने ले ली अपने ताऊ ताई की जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top