Connect with us
Uttarakhand corona virus jn1
सांकेतिक फोटो Uttarakhand corona virus jn1

Home / UTTARAKHAND NEWS / Corona JN1 case uttarakhand: उत्तराखण्ड कोरोना वायरस 2 मरीज और मिले संक्रमित

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Corona JN1 case uttarakhand: उत्तराखण्ड कोरोना वायरस 2 मरीज और मिले संक्रमित

1 min read

Uttarakhand corona virus jn1: उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ कोरोना, दो नए मामले आए सामने – संक्रमितों की संख्या 13 पहुंची…

Uttarakhand corona virus jn1: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही है। शनिवार को सामने आए दो नए मामलों के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 13 हो चुकी है। अच्छी खबर यह है कि अब तक संक्रमण से किसी भी मरीज की मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लक्षण नजर आने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand corona virus: उत्तराखण्ड में 5 लोग मिले कोरोना संक्रमित अब 11 पहुंची संख्या

Uttarakhand corona virus jn1 case update इस संबंध में देहरादून के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. सीएस रावत के मुताबिक, 24 वर्षीय एक युवक ने मसूरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी जांच करवाई थी, जहां वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसी तरह, 33 साल के एक अन्य युवक ने टर्नर रोड की एक पैथोलॉजी लैब में जांच करवाई थी और उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों ही मरीज होम आइसोलेशन में रहकर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में इलाज ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि मई माह में कुल 117 सैंपल जांचे गए, जिनमें से 13 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें आठ स्थानीय और पांच बाहरी मरीज हैं। इस समय राज्य में तीन मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें कुछ अस्पताल में भर्ती हैं और कुछ घर से इलाज करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand corona update: उत्तराखण्ड कोरोना 2 और मामले आए सामने एम्स के डाक्टर मिले पाज़िटिव

uttarakhand corona virus case 2025 वहीं इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना को लेकर डरने की नहीं, बल्कि जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है। यदि किसी को खांसी, जुकाम, बुखार या गले में खराश जैसे लक्षण महसूस हों, तो बिना देरी डॉक्टर से परामर्श लें। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि कोविड को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। ऐसे में मास्क का इस्तेमाल, सामाजिक दूरी और साफ-सफाई जैसे बुनियादी नियमों का पालन बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें- SELAQUI Dehradun car accident: सेलाकुई कार हादसे में घायल छात्रा ने तोड़ दिया दम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top