UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून
SELAQUI Dehradun car accident: सेलाकुई कार हादसे में घायल छात्रा ने तोड़ दिया दम
1 min read
anushka rawat SELAQUI car accident: 39 दिन बाद बुझ गई उम्मीद की लौ, सेलाकुई सड़क हादसे में घायल छात्रा अनुष्का हार गई जिंदगी की जंग, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ दिया दम….
anushka rawat SELAQUI car accident: उत्तराखण्ड के देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र में बीते 23 अप्रैल को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई छात्रा अनुष्का रावत आखिरकार 39 दिन के लंबे संघर्ष के बाद जिंदगी की जंग हार गई। बीते रोज उसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम दिया। आपको बता दें कि राजकीय इंटर कॉलेज की यह होनहार छात्रा घटना के दिन अपनी छोटी बहन को स्कूल से लेने गई थी, लेकिन लौटते समय एक तेज रफ्तार कार ने दोनों बहनों समेत कई स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी थी।
यह भी पढ़ें- Dehradun car accident today: देहरादून तेज रफ्तार कार ने स्कूली छात्र-छात्राओं को रौंदा
anushka rawat SELAQUI Dehradun car accident news गौरतलब हो कि बीते 23 अप्रैल को देहरादून पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से निगम रोड की और तेज रफ्तार कार ने स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी थी। हादसे में 7 स्कूली छात्र छात्राएं और एक राहगीर युवती के साथ ही कार चालक घायल हो गया था। बताया गया है कि अनुष्का ने हाई स्कूल की परीक्षा दी थी और जिसके बाद वह छुटि्टयों में घर पर थी। स्कूल से लौटते समय वह और उसकी छोटी बहन सौम्या हादसे की चपेट में आ गईं। सौम्या को इलाज के कुछ दिनों बाद छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन अनुष्का की हालत बेहद नाजुक बनी रही। पिछले 39 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थी और जीवन के लिए संघर्ष कर रही थी। परिवार की लाडली अनुष्का के निधन से घर में मातम पसरा हुआ है। उसकी मां-बाप के लिए यह क्षण किसी काले साए से कम नहीं। बेटी के जीवन की लड़ाई खत्म होते ही मानो उनका संसार उजड़ गया।
यह भी पढ़ें- Bazpur haldwani car accident: हल्द्वानी बाजपुर पेड़ से टकराई कार PWD जेई की गई जिंदगी
SELAQUI dehradun car accident हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक विक्रांत कुमार को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया था। अब अनुष्का रावत की मृत्यु के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (ग़ैर-इरादतन हत्या) के तहत मामला और गंभीर हो गया है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट के अनुसार, जांच प्रक्रिया अभी जारी है। यह हादसा केवल एक मासूम बच्ची की जान नहीं ले गया, बल्कि सिस्टम पर भी कई सवाल खड़े कर गया है। निगम रोड जैसी व्यस्त सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। बार-बार हादसों के बावजूद ठोस कार्रवाई का न होना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- Pauri Garhwal car accident: बीरोंखाल में गहरी खाई में गिरी कार मासूम बच्चे की गई जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
