Home / देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर / Sikkim army camp Landslide: सिक्किम आर्मी कैंप में लैंडस्लाइड 3 जवान शहीद 6 लापता
देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर देहरादून
Sikkim army camp Landslide: सिक्किम आर्मी कैंप में लैंडस्लाइड 3 जवान शहीद 6 लापता
By
1 min read
Sikkim army camp Landslide: सिक्किम में बारिश और भूस्खलन का कहर: सेना कैंप पर मलबा गिरा, तीन जवान शहीद, 1500 से अधिक पर्यटक फंसे
Sikkim army camp Landslide: उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। बीते रविवार शाम हुए एक भूस्खलन में सेना के कैंप पर मलबा गिरने से तीन जवान शहीद हो गए हैं। फिलहाल, शहीद जवानों की पहचान हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनिश ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा के रूप में हुई हैं। इस हादसे में जान गवाने वालों में 2 सैनिक और एक सेना का पार्टर हैं। इस घटना में सेना के 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और करीब छः जवान अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बचाव अभियान लगातार जारी है, लेकिन कठिन भौगोलिक परिस्थितियाँ इसमें बाधा बन रही हैं। यह घटना चट्टन इलाके में रविवार शाम करीब 7 बजे हुई, जिससे कैंप के अलावा आस-पास के रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुँचा है। कई घर ढह गए हैं और इलाके में दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़ें- Naveen kumar Marty Agniveer kangra: कारगिल में हिमाचल के अग्निवीर नवीन शहीद
सैलानियों पर आफत: फंसे हैं हजारों लोग Sikkim Landslide news today
भारी बारिश और सड़कें बंद होने की वजह से लाचेन और लाचुंग क्षेत्रों में लगभग 1,500 पर्यटक फंसे हुए हैं। मंगन जिले के पुलिस अधीक्षक सोनम देचू भूटिया ने बताया कि लाचेन में 115 और लाचुंग में 1,350 से अधिक पर्यटक हैं, जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखने की कोशिश की जा रही है। बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन) की टीमों ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं और लाचुंग की ओर जाने वाले एक मार्ग को आंशिक रूप से खोल दिया गया है। आज से पर्यटकों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
यह भी पढ़ें- JCO Pawan Kumar : पाकिस्तान गोलाबारी में हिमाचल के सूबेदार मेजर पवन कुमार शहीद
बादल फटने से बर्बादी, टूटी सड़कें, खतरे में पुल Sikkim army camp Landslide news today
30 मई को अचानक बादल फटने से स्थिति और गंभीर हो गई थी। 130 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई, जिससे कई प्रमुख सड़कों पर दरारें आ गईं और पुलों को गहरा नुकसान पहुँचा। गुरुदोंगमार, फ्लावर वैली और जीरो प्वाइंट जैसे पर्यटन स्थलों का संपर्क टूट गया है। भूस्खलन ने डिकू-सिंकलंग-शिपग्येरे, चुंगथांग-लाचुंग और चुंगथांग-लेशेन-ज़ेमा जैसे मुख्य मार्गों को बुरी तरह प्रभावित किया है। फिडांग इलाके में सस्पेंशन ब्रिज के पास आई दरारों को भरने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि सुरक्षित निकासी सुनिश्चित हो सके।
यह भी पढ़ें- Naxal encounter Chhattisgarh: नक्सल ऑपरेशन के दौरान आईडी ब्लास्ट पांच जवान शहीद
राहत कार्य जारी, लोगों से सतर्कता की अपील
प्रशासन ने एनडीआरएफ, बीआरओ और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी इलाकों के बावजूद राहत टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इन क्षेत्रों की ओर यात्रा से बचें और आपदा प्रबंधन से जुड़ी जानकारी पर नजर रखें।
यह भी पढ़ें- Dinesh Sharma Martyr पाक बार्डर पर लांस नायक दिनेश शर्मा शहीद, पत्नी सीमा है गर्भवती
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
1 min read |Haridwar Murder News Today | Roorkee Mangalore Murder Case | Saurabh Murder News| दोस्ती के नाम पर…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान
1 min read |Rudrapur Breaking News | PAC Constable Dharmendra Singh Rawat| Electric Shock|रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read More
Tehri Ketan murder case: केतन हत्याकांड में बड़ा मोड़, मेडिकल रिपोर्ट के बाद मृतक समेत दो पर केस
1 min read |Tehri Garhwal Ketan Lal Murder Case Update| Uttarakhand breaking news today|हाईकोर्ट के आदेश के बाद टिहरी केतन…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
