Connect with us
Uttarakhand toppers DM SP scheme
सांकेतिक फोटो Uttarakhand toppers DM SP scheme

Home / UTTARAKHAND NEWS / उत्तराखण्ड में 10वीं 12वीं के टापर्स बनेंगे 1 दिन के DM SP, धामी सरकार की अभिनव पहल

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

उत्तराखण्ड में 10वीं 12वीं के टापर्स बनेंगे 1 दिन के DM SP, धामी सरकार की अभिनव पहल

1 min read

Uttarakhand toppers DM SP scheme: उत्तराखंड में शिक्षा और पर्यावरण को लेकर नई पहल, टॉपर्स बनेंगे एक दिन के डीएम-एसपी, नदियों पर होंगे उत्सव

Uttarakhand toppers DM SP scheme: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार अब शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में दो बड़ी पहलें शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स को एक दिन के लिए डीएम और एसपी की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य की प्रमुख नदियों पर ‘नदी उत्सव’ के आयोजन होंगे, जिनके जरिए आम लोगों को स्वच्छता और जलसंरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बधाई: अल्मोड़ा के कार्तिक बोरा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, माता पिता ने लगाए कंधों पर सितारें

टॉपर्स को मिलेगा प्रशासनिक अनुभव, बढ़ेगा आत्मविश्वास uttarakhand student SP DM for a day scheme

मुख्यमंत्री का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना है ताकि उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित हो और वे बड़े लक्ष्य के लिए प्रेरित हों। जिलों में उन्हें डीएम और एसपी की भूमिका में एक दिन का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम सभी जिलों में जल्द लागू किया जाएगा। शासन स्तर पर इसकी विस्तृत योजना तैयार की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बधाई: अल्मोड़ा के कृषांग जोशी ने NEET परीक्षा में समूचे देश में हासिल की तीसरी रैंक, बनेंगे डॉक्टर

नदी उत्सव: परंपरा, प्रकृति और जनभागीदारी का संगम uttarakhand nadi utsav yojana

पर्यावरण संरक्षण के लिए दूसरी बड़ी पहल के तहत राज्य की प्रमुख नदियों के नाम पर ‘नदी उत्सव’ आयोजित किए जाएंगे। इन उत्सवों के माध्यम से नदियों की सफाई, संरक्षण और पुनर्जीवन को लेकर एक बड़ा जनअभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियां सिर्फ जलस्रोत नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवनशैली का हिस्सा हैं। इसलिए जनता को इस अभियान में भागीदार बनाना जरूरी है। सरकार चाहती है कि यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन न बनकर, एक सामूहिक चेतना का रूप ले। नदी उत्सवों के जरिए जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति लोगों को व्यवहारिक रूप से जोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें- कुंभकर्णी नींद से जागी सरकार अब बनाएगी हेली सेवा संचालन की सख्त SOP uttarakhand heli service

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top