UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून
Dehradun car Accident today: देहरादून गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम
1 min read
Uttarakhand breaking news today dehradun car Accident today dehradun road Accident today sahiya vikasnagar kalsi road Accident today dehradun road Accident news: साहिया-क्वानू मार्ग पर दर्दनाक हादसा: मोइला टॉप से लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर
Dehradun car Accident today: tourist car fell into ditch in kalsi vikasnagar sahiya road 2 died on the spot: उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां विकासनगर क्षेत्र में रविवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों भरी यात्रा को मातम में बदल दिया। साहिया–क्वानू मोटर मार्ग पर कलेथा-बेवना फेंडूलानी के पास पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पर्यटक मोइला टॉप से लौट रहे थे (dehradun Tourist Car Accident)
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में कुल पांच पर्यटक सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी पर्यटक मोइला टॉप घूमने के बाद वापस लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे जब वाहन साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर कलेथा क्षेत्र के पास पहुंचा, तभी चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने सबसे पहले संभाला मोर्चा (vikasnagar road Accident today Rescue Operation)
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू कर दिया। कुछ ही देर में स्थानीय पुलिस, तहसील प्रशासन, एसडीआरएफ तथा 108 एंबुलेंस सेवा की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। संयुक्त अभियान चलाकर खाई में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम ने तीन गंभीर घायलों को सुरक्षित निकालकर एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) साहिया भेजा। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
दो लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम (dehradun road Accident today Road Mishap)
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। शिनाख्त पूरी होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी।
हादसे के कारणों की जांच शुरू (dehradun car Accident Investigation)
पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा तेज रफ्तार, चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोने या किसी अन्य तकनीकी कारण से हुआ। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
प्रशासन ने शुरू की आगे की कार्रवाई (vikasnagar car Accident today Police Action)
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन का पूरा सहयोग किया। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर देर तक मौजूद रहीं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी रहीं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं गंभीर रूप से घायल तीनों पर्यटकों की चिकित्सकीय निगरानी जारी है।
यह भी पढ़ें- Nainital News Today: नैनीताल ओखलकांडा में चारा काट रहे ग्रामीण पर गिरा बोल्डर गई जिंदगी
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
