UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Uttarakhand news: नैनीताल हादसा 3 वर्षीय बच्चे गौरांत की होटल की बालकनी से गिरकर मौत…
1 min read
Nainital Breaking News Today: नैनीताल में दर्दनाक हादसा, होटल की बालकनी से 20 फीट नीचे गिरा 3 वर्षीय मासूम, दिल्ली पहुंचने से पहले तोड़ा दम
|Nainital Breaking News Today| Nainital Hotel Tragedy MP tourist Vishal Soni’s 3-Year-Old Son Gaurant Dies After 20-Foot Balcony Fall|
उत्तराखंड के नैनीताल से एक बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश से परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए एक पर्यटक दंपती की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उनका तीन वर्षीय बेटा होटल की बालकनी से करीब 20 फीट नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल मासूम को पहले नैनीताल, फिर हल्द्वानी और बाद में दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand: पिथौरागढ़ में महेंद्र लुंठी, भावना नगरकोटी और दीपक लुंठी कांग्रेस से निष्कासित
होटल की बालकनी में खेलते समय हुआ हादसा (Nainital Hotel Accident)
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के रानापुर जागुआ निवासी विशाल सोनी अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए थे। परिवार भवाली रोड स्थित जोखिया क्षेत्र के एक होटल में ठहरा हुआ था। रविवार सुबह परिवार के बच्चे होटल के कमरे के बाहर बनी बालकनी में खेल रहे थे। इसी दौरान तीन वर्षीय गौरांत अचानक असंतुलित हो गया और बालकनी की रेलिंग में शीशा नहीं होने के कारण लगभग 20 फीट नीचे जा गिरा।
गंभीर हालत में अस्पतालों में चला इलाज (Tourist Child Accident)
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत घायल बच्चे को बीडी पांडे अस्पताल, नैनीताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद बच्चे को हल्द्वानी लाया गया, जहां सीटी स्कैन और अन्य चिकित्सकीय जांच में उसके सिर और गर्दन में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उसे दिल्ली रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें : Dehradun car Accident today: देहरादून गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम
दिल्ली पहुंचने से पहले थम गई मासूम की सांसें (Nainital News Today)
बच्चे के पिता विशाल सोनी ने बताया कि जब परिवार दिल्ली पहुंचने वाला था, तब अस्पताल से करीब 20 किलोमीटर पहले ही गौरांत की हालत बेहद गंभीर हो गई और वह बेसुध हो गया। दिल्ली के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल (Hotel Safety News)
इस हादसे ने होटलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिस बालकनी से बच्चा गिरा, वहां रेलिंग में सुरक्षा के लिए शीशा नहीं लगा था। ऐसे में पर्यटक स्थलों पर होटल संचालकों द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता एक बार फिर सामने आई है। यह दर्दनाक घटना सभी अभिभावकों के लिए भी सतर्क रहने का संदेश देती है कि छोटे बच्चों पर पर्यटन स्थलों और होटल परिसरों में विशेष निगरानी रखना बेहद जरूरी है।
