Home / UTTARAKHAND NEWS / पिथौरागढ़: धारचूला में बादल फटने से भारी तबाही 2 पुल बहे Dharchula cloud burst today
UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
पिथौरागढ़: धारचूला में बादल फटने से भारी तबाही 2 पुल बहे Dharchula cloud burst today
By
1 min read
Dharchula Pithoragarh cloud burst: देर रात फटा बादल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर बुधवार दोपहर बाद चला घटना का पता….
Dharchula Pithoragarh cloud burst उत्तराखण्ड में मौसम का कहर जारी है। मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान को सही साबित करते हुए जहां राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज मानसूनी बारिश का दौर जारी है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं सीमांत पिथौरागढ़ जिले में बादल फटने से भारी तबाही मची हुई है। बताया गया है कि पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील क्षेत्र के तल्ला दारमा घाटी स्थित ग्राम पंचायत उमचिया के पास तीजम गांव में बादल फट गया।
दरअसल बादल फटने की यह घटना बीते मंगलवार देर रात हुई लेकिन दुर्गम क्षेत्र होने की वजह से और नेटवर्क की समस्या होने की वजह से मामला आज दिन के बाद तब संज्ञान में आया जब एक स्थानीय व्यक्ति की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी जिसमें वह बादल फटने की समस्या को प्रशासन को अवगत करा रहा है।
यह भी पढ़ें- दुखद: सातवीं कक्षा के छात्र की हार्ट अटैक से गई जिंदगी, स्कूल गेट पर तोड़ा दम barabanki news
दो पुल बहे, यातायात और बिजली व्यवस्था ध्वस्त, लोगों ने भागकर बचाई जान Dharchula cloudburst news today
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक तेजम घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में बादल फटने व तेज बारिश से एकाएक नेहल गाड़ उफान पर आ गई, जिससे क्षेत्र में भारी तबाही हुई है। से जहां पीएमजीएसवाई की सोबला उमचिया मोटर मार्ग पर 2.13 करोड़ रुपये से बना 36 मीटर लंबा मोटर पुल और पीडब्ल्यूडी का तीजम और वतन तोक को जोड़ने वाली लकड़ी पुल बह गया, जिससे यातायात व्यवस्था के साथ ही पैदल आवाजाही भी पूरी तरह बाधित हो गई है।
पुल बहने से क्षेत्रवासियों का तहसील मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल बिष्ट और लक्ष्मी ग्वाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नेहल गाड़ के उफान पर आने से क्षेत्र के 50 से अधिक परिवार अपने घरों को छोड़कर ऊंचे स्थान वाले स्कूल और गोरखा रेजिमेंट के पोस्ट में जाकर अपनी जान बचाई।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड में 3 दिन जमकर बरसेगा मानसून भारी बारिश का अलर्ट जारी
ग्रामीणों ने खुद बनाया वीडियो, जिला प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
आपको बता दें कि जलस्तर बढ़ने से नेहल गाड़ का उफान देखकर वहां के लोग अभी भी डरे सहमे हुए हैं। इस घटना में बिष्ट कॉलोनी में भूस्खलन से आठ से अधिक मकान खतरे की जद में आ गए जबकि दो बिजली के खंभे उफनाती गाड़ में बह जाने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने राजस्व विभाग की टीम को प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने के लिए तुरंत रवाना होने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
तीजम के ग्रामीणों ने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालकर जिला प्रशासन को बादल फटने आशंका जताते हुए मदद के लिए गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की मांग की है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन वास्तविक नुकसान का पता राजस्व टीमों की वापसी के बाद ही सामने आ पाएगा।
यह भी पढ़ें- Chamoli Cloudburst News: चमोली के नंदप्रयाग क्षेत्र में फटा बादल …
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Dehradun News: देहरादून में गलत गुर्दे का ऑपरेशन, किशोर की मौत पर 6 के खिलाफ FIR
1 min read |Dehradun Hospital Under Scanner After Teen’s Death Due to Alleged Wrong Kidney Surgery|देहरादून में इलाज के दौरान…
Read More
Uttarakhand news: टिहरी देवप्रयाग में सड़क हादसा रोडवेज बस और कार की टक्कर, चार घायल
1 min read |Devprayag Road Accident | Uttarakhand Roadways Bus | Car Collision| Tehri breaking news| टिहरी गढ़वाल में कार…
Read More
Sourav Joshi Mercedes – E20 पेट्रोल पर बयान से घिरे सौरव जोशी, जांच रिपोर्ट के बाद मांगी माफी
1 min read |Sourav Joshi E20 Petrol Controversy| Mercedes GLC Mileage Drop| सौरव जोशी का E20 पेट्रोल विवाद: पहले लगाया…
Read More
Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड BJP में बड़ा बवाल एक साथ कई पदाधिकारियों का इस्तीफा
1 min read Uttarakhand news today uttarakhand hindi news Rudraprayag news today uttarakhand BJP news today uttarakhand latest news today: …
Read More
Uttarakhand: भानियावाला-ऋषिकेश में पेड़ों की कटाई विरोध के बीच छलके पर्यावरण प्रेमियों के आंसू
1 min read |Dehradun Bhaniyawala–Rishikesh Four-Lane Project: Tree Felling Restarts Under Heavy Police Security| भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन के लिए शुरू हुआ…
Read More
Uttrakhand: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर संकट, परेड ग्राउंड की अनुमति 72 घंटे पहले रद्द
1 min read |Rahul Gandhi Dehradun Visit | Chhatron Ki Goonj Program | Parade Ground News|देहरादून में राहुल गांधी के…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
