UTTARAKHAND NEWS चमोली
Chamoli Cloudburst News: चमोली के नंदप्रयाग क्षेत्र में फटा बादल …
1 min read
Nandprayag chamoli cloudburst today: चमोली जिले के नंदप्रयाग घाट क्षेत्र के मुख और सेरा गांव में बादल फटने की खबर, राजस्व विभाग एवं एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना….
Nandprayag chamoli cloudburst today: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखण्ड के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां देर रात मुख गांव में बादल फटने की खबर है। बताया गया है कि ये बादल नंदप्रयाग घाट से आगे मुख और सेरा गांव में फटा है, जिससे मोक्ष नदी उफान पर आ गई है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग एवं एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: भारी बारिश के कारण चमोली में जनजीवन अस्त-व्यस्त स्कूल की रखी गई छुट्टी
chamoli cloud burst news today अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक बादल फटने के कारण मोक्ष नदी के उफान पर आने से कृषि भूमि को नुक़सान पहुंचा है, अभी तक एक गौशाला के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी भी मिल रही है। बादल फटने के कारण क्षेत्र में भूस्खलन और नुकसान की अधिक आशंका भी जताई जा रही है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने जहां आज मंगलवार को नैनीताल बागेश्वर देहरादून और चंपावत जिले में भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग द्वारा टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में 7 और 8 जुलाई को बहुत भारी वर्षा के कारण भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
