Connect with us
Hema Negi karasi Tilu Rauteli Award 2025
फोटो सोशल मीडिया Tilu Rauteli award 2025

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: उत्तराखंड सुप्रसिद्ध लोकगायिका हेमा नेगी करासी को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

बधाई: उत्तराखंड सुप्रसिद्ध लोकगायिका हेमा नेगी करासी को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार

1 min read

Hema Negi karasi Tilu Rauteli Award 2025: उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध लोकगायिका हेमा नेगी करासी को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार

Hema Negi karasi Tilu Rauteli Award 2025: उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध लोकगायिका हेमा नेगी करासी को आज देहरादून में लोकगायन के क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुरुवार को देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में राज्य स्त्री शक्ति, तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand tilu Rauteli Anganwadi Award 2025: 46 महिलाओं को तीलू रौतेली आंगनबाड़ी पुरस्कार

आपको बता दें कि उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व किशोरियों को हर साल तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष 2024-25 का तीलू रौतेली पुरस्कार लोक गायिका हेमा नेगी करासी समेत 13 महिलाओं को प्रदान किया गाया। इसके साथ ही 33 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान से नवाजा गया।
यह भी पढ़ें- बधाई: पौड़ी की रोशमा को तीलू रौतेली पुरस्कार, खेती-बाड़ी पशुपालन के शौक ने दिलाया सम्मान

उत्तराखण्ड के रूद्रप्रयाग जिले की रहने वाली है लोकगायिका हेमा, गांव में बचपन से ही गाती थी जागर मांगल गीत

बताते चलें कि मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लाक स्थित ग्राम टुखिंडा निवासी सुप्रसिद्ध लोकगायिका हेमा नेगी करासी का जन्म पांच अप्रैल 1984 को हुआ था। हेमा को बचपन से मांगल, जागर और पर्यावरण से जुड़े गीतों के प्रति रुचि थी। जब वह चार वर्ष की थी, तब उनके पिता का देहांत हो गया था। गढ़वाली नरसिंह जागर की अगर बात करें तो उनकी जागर शैली की बात सबसे पहले आती है। वे एक उत्कृष्ट कलाकार हैं जिन्होंने निस्वार्थ भाव से पहाड़ी संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक मंच पर पहुंचाया है। यही कारण है कि आज उन्हें राज्य के सर्वोच्च महिला सम्मान से नवाजा गया है। हेमा नेगी करासी (HNK) एक लोक गायिका निर्माता और हेमा नेगी करासी प्रोपराइटरशिप फर्म, एक संगीत प्रोडक्शन हाउस की मालिक हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड लोकगायिका हेमा नेगी करासी का संगीत सफर कैसे हुआ शुरू जानिए कुछ खास बातें

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top