Connect with us
women ganga devi died murder case in lamgara Almora Uttarakhand latest breaking news today
सांकेतिक फोटो Lamgara Almora murder case

Home / UTTARAKHAND NEWS / Lamgara Almora News: अल्मोड़ा लमगड़ा में महिला की खत्म कर दी जिंदगी गले से गलोबंद भी गायब

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

Lamgara Almora News: अल्मोड़ा लमगड़ा में महिला की खत्म कर दी जिंदगी गले से गलोबंद भी गायब

1 min read

women ganga devi died murder case in lamgara Almora Uttarakhand latest breaking news today: अल्मोड़ा में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, कान से खून और गले पर निशान; झुमके गलोबंद गायब, और खुले दरवाजे से हत्या की आशंका हो रही स्पष्ट

women ganga devi died murder case in lamgara Almora Uttarakhand latest breaking news today: आमतौर पर शांत समझे जाने वाले उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों भी अब अपराधियों के चंगुल से अछूते नहीं हैं। आए दिन सामने आने वाली हत्या लूटपाट जैसी अपराधिक घटनाएं इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है। ऐसी ही एक दिल को झकझोर देने हृदयविदारक एवं दुखद खबर आज राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां लमगड़ा ब्लॉक के सांगण साहू गांव में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है।

बताया गया है कि सांगण साहू गांव निवासी 55 वर्षीय गंगा देवी पत्नी मोहन सिंह घर के कमरे में मृत अवस्था में मिलीं।इस मामले सबसे अधिक चिंता की बात यह रही कि उनके कान से खून बह रहा था और गले पर स्पष्ट चोट के निशान थे, इसके अलावा उनके कानों से झुमके और गले से गलोबंद भी गायब है। जिससे पूरे मामले को न केवल सनसनीखेज बना दिया है बल्कि प्रथमदृष्टया लूटपाट और हत्या का अंदेशा भी जताया जा रहा है। इस सनसनीखेज वारदात से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं सांगण साहू गांव के साथ ही पूरे क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें- Chamoli marriage accident: चमोली गैरसैंण में बरात की गाड़ी खाई में गिरी

सुबह बाहर नहीं निकलीं तो खुला मामला Lamgara Almora murder news today 

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मृतका गंगा देवी गांव में बने अपने घर में अकेले रहती थीं। उनका बेटा चंडीगढ़ में नौकरी करता है, जबकि पति मोहन सिंह लमगड़ा में दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को उनकी परिवार से सामान्य बातचीत हुई थी। अमूमन वह सुबह 5 बजे उठ जाती थी लेकिन शनिवार सुबह जब वे रोज की तरह घर से बाहर नहीं आईं, तो पड़ोसियों को कुछ गलत होने का आभास हुआ। जिस पर काफी देर बाद दोपहर करीब 12 बजे उनके भतीजे ने दरवाजा खटखटाया, जो धकेलने पर खुल गया। अंदर महिला बिस्तर पर पड़ी थीं और कोई हलचल नहीं दिख रही थी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें- पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार में पोकलेन मशीन से हमला कर सुमन देवरानी की हत्या…

कमरे में बरामद सामान ने बढ़ाई पुलिस की चिंता, पुलिस भी जता रही लूटपाट और हत्या की आशंका almora latest news today 

घटना की सूचना मिलने पर लमगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस जांच में कमरे से दो गिलास, एक लोटा और बनी हुई मैगी मिली। साथ ही घर का दूसरा दरवाजा भी खुला हुआ था। इसके अतिरिक्त बुजुर्ग महिला गंगा देवी के कानों से खून भी बह रहा था। परिजनों ने उनके कानों से झुमके और गले से गलोबंद गायब होने की बात भी कही है। ये परिस्थितियाँ इस बात की ओर इशारा करती हैं कि घटना से पहले घर में किसी अन्य व्यक्ति की मौजूदगी की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें– Uttarkashi news: उत्तरकाशी की पूजा नेगी की दुष्कर्म के बाद हत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का लिया जायजा lamgara Almora breaking news today 

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह और सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि “स्थिति को देखते हुए मामला पूरी तरह संदिग्ध लग रहा है। कान से खून आने और गले पर मिले निशानों और झुमके गलोबंद गायब होने इन सभी को देखते हुए हत्या की आशंका मजबूत होती है। हो सकता है लूटपाट का विरोध करने पर गंगा देवी को अपनी जान गंवानी पड़ी हों हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।”
यह भी पढ़ें- Berinag news live: बेरीनाग में भाई ने ले ली भाई की जिंदगी, सनसनीखेज हत्याकांड से हड़कंप

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top