Home / UTTARAKHAND NEWS / Askot Pithoragarh landslide News: अस्कोट पिथौरागढ़ में भारी भूस्खलन, 22 वर्षीय युवक की गई जिंदगी
UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Askot Pithoragarh landslide News: अस्कोट पिथौरागढ़ में भारी भूस्खलन, 22 वर्षीय युवक की गई जिंदगी
By
1 min read
bhuwan Joshi of askot died in landslide at house Pithoragarh Uttarakhand latest news today: पिथौरागढ़ में भूस्खलन से बड़ा हादसा: मकान की दीवार ढहने से युवक की मौत, परिवार का था इकलौता चिराग
bhuwan Joshi of askot died in landslide at house Pithoragarh Uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ जिले से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आ रही है। जहां अस्कोट क्षेत्र के रसगाड़ी के ओजपाली तोक में पहाड़ से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से एक मकान का हिस्सा ढह गया। इस दुखद हादसे में 22 वर्षीय भुवन चंद्र जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार का इकलौता बेटा होने के कारण इस दुर्घटना से जहां पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं समूचे गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
तड़के चार बजे भूस्खलन, कमरे में घुसा मलबा — युवक की मौके पर ही मौत
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय घटित हुआ जब सुबह करीब चार बजे तेज धमाके जैसी आवाज आई। देखते ही देखते कुछ ही क्षणों में पहाड़ी का हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा और मलबा सीधे मकान के अंदर तक घुस गया। बताया गया है कि जिस कमरे में भुवन सो रहा था, वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और भारी बोल्डरों की चपेट में आने से उसकी वहीं मौत हो गई। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें- Chamoli bike accident: चमोली शादी से लौट रहे 2 भाइयों की बाइक हादसे में चली गई जिंदगी
राजस्व और पुलिस टीम की मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू, मलबे से बरामद हुआ शव
हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने तुरंत राजस्व विभाग और पुलिस को सूचना दी। दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। कुछ देर बाद भुवन को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन वह मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- Dehradun news: देहरादून माता पिता संग स्कूटी में जा रहे मासूम की हाथी ने खत्म कर दी जिंदगी
बीए सेकेंड ईयर का छात्र था भुवन — परिवार में मां-बाप और एक बहन
बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय भुवन चंद्र जोशी राजकीय महाविद्यालय नारायण नगर में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। घर में माता-पिता और एक छोटी बहन है। इकलौते बेटे की असमय मौत ने पूरे परिवार को बेसहारा कर दिया। घर में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण लगातार परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Tehri Garhwal JE fire news: टिहरी गढ़वाल कमरे में लगी आग जेई की चली गई जिंदगी
नहर से पानी का रिसाव बना हादसे की संभावित वजह
स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान के ठीक पीछे एक सिंचाई नहर गुजरती है। आशंका है कि रातभर नहर से पानी रिसने के कारण मिट्टी कमजोर हो गई, जिससे भोर के समय पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसककर नीचे आ गया। उसी मलबे ने मकान की दीवार और छत तोड़ दी और भीतर सो रहे युवक की जान ले ली।
यह भी पढ़ें- Chamoli news: नारायणबगड़ चमोली में पति ने खत्म कर दी पत्नी की जिंदगी नाले में दबाया शव
प्रशासन ने की मदद — परिवार को दिए गए चार लाख रुपये
दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हुआ। तहसीलदार पिंकी आर्या मौके पर पहुंचीं और मृतक के परिजनों को आपदा राहत मद से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर संभव सहयोग देने के लिए परिवार के साथ खड़ा है।
यह भी पढ़ें- Pithoragarh landslide news: डीडीहाट में भारी भूस्खलन मलबे में दबने से महिला की गई जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान
1 min read |Rudrapur Breaking News | PAC Constable Dharmendra Singh Rawat| Electric Shock|रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read More
Tehri Ketan murder case: केतन हत्याकांड में बड़ा मोड़, मेडिकल रिपोर्ट के बाद मृतक समेत दो पर केस
1 min read |Tehri Garhwal Ketan Lal Murder Case Update| Uttarakhand breaking news today|हाईकोर्ट के आदेश के बाद टिहरी केतन…
Read More
Nainital news: हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर बड़ा हादसा, टक्कर के बाद खाई में समाई कार और बुलेट
1 min read |Nainital Accident News| नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा: भुजियाघाट के पास कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर,…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
