Connect with us
haldwani CPI(ML) leader Central Control comission Chairman Comrade Raja Bahuguna died death in delhi uttarakhand latest news today
Image : social media ( Comrade Raja Bahuguna CPI(ML))

Home / UTTARAKHAND NEWS / Comrade Raja Bahuguna: नहीं रहे भाकपा (माले) केंद्रीय कंट्रोल कमीशन चेयरमैन राजा बहुगुणा

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Comrade Raja Bahuguna: नहीं रहे भाकपा (माले) केंद्रीय कंट्रोल कमीशन चेयरमैन राजा बहुगुणा

1 min read

Comrade Raja Bahuguna CPI(ML) : उत्तराखंड के कामरेड राजा बहुगुणा का निधन, भाकपा (माले) नेता ने दिल्ली में ली अंतिम सांस , लिवर कैंसर से जूझ रहे थे राजा.

haldwani CPI(ML) leader Central Control comission Chairman Comrade Raja Bahuguna died death in delhi uttarakhand latest news today : उत्तराखंड मे राजनीति से जुड़ी एक दुखद खबर दिल्ली से सामने आ रही है, जहां पर उत्तराखंड में पार्टी संस्थापक नेताओं में से एक शीर्ष नेता कामरेड राजा बहुगुणा का निधन हो गया है। दरअसल राजा वर्ष 2023 से लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। कार्यकर्ताओं ने राजा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा की पार्टी अपना लाल झंडा उस प्रिय कामरेड के सम्मान में झुकाती है जिनका पूरा जीवन जनता के लिए संघर्ष करते हुए गुजरा है।

यह भी पढ़े :Diwakar Bhatt UKD News: नहीं रहे उक्रांद नेता पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट लम्बी बिमारी के बाद निधन

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी लिबरेशन के केंद्रीय कंट्रोल कमिशन के अध्यक्ष और उत्तराखंड में पार्टी के संस्थापक नेता कामरेड राजा बहुगुणा ने बीते 28 नवम्बर को दिल्ली में अंतिम सांस ली है। बताते चले कामरेड राजा बहुगुणा का राजनीतिक जीवन उनके कॉलेज काल के शुरुआती दिनों में नैनीताल से शुरू हुआ था। इस दौरान उन्होंने युवा कांग्रेस के साथ जुड़ाव रखा लेकिन जल्द ही शासक वर्गीय राजनीति से उनके मोहभंग की झलक 70 के दशक वर्षों में मिलने लगी थी। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने आपातकाल विरोधी आंदोलन और वन आंदोलन चिपको आंदोलन से जुड़ते हुए उत्तराखंड संघर्ष वाहिनी में खुद को शामिल किया।

80 के दशक मे किया भाकपा गठन ( Uttarakhand news update)

इस दौरान उन्होंने पर्यावरण पर हमले किसानों मजदूरों के अधिकार और रोजगार के कई आंदोलनों का नेतृत्व नैनीताल ,अल्मोड़ा जिले समेत उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में किया। राजनीतिक प्रतिरोध की उनकी इच्छा 80 के दशक के शुरुआती वर्षो मे भाकपा (माले) के संपर्क में आई और उन्होंने अन्य साथियों के साथ उत्तराखंड में भाकपा का गठन किया। उस समय उत्तराखंड अविभाजित उत्तर प्रदेश का हिस्सा था।

उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलन में राजा बहुगुणा की रही महत्वपूर्ण भूमिका ( Raja Bahuguna important role of Uttarakhand)

उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलन में राजा बहुगुणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने नैनीताल में राज्य के लिए विशाल रैली आयोजित करने के बाद उत्तराखंड राज्य के भविष्य को लेकर एक पुस्तिका लिखी। इतना ही नहीं बल्कि राजा ने उत्तराखंड पीपुल्स फ्रंट का भी गठन किया ताकि अलग राज्य की लोकतांत्रिक भावनाओं को स्वर दिया जा सके। राजा बहुगुणा इंडियन पीपल्स फ्रंट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष थे। इसके अलावा उन्होंने बिंदुखत्ता में भूमिहिनो को भूमि वितरण के ऐतिहासिक आंदोलन और तराई के क्षेत्र में महिला हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ महतोषमोड़ जैसे आंदोलन का नेतृत्व किया।

राजा बहुगुणा जनता की लड़ाई लड़ते लड़ते पहुँचे जेल ( Uttarakhand raja bahuguna breaking news)

बताते चले जनता का आंदोलन नेतृत्व करने में राजा पर पुलिस दमन ने लाठीचार्ज कर उन्हें जेल भी भेजा जहां पर उन्होंने बहादुरी से मुकाबला किया। वर्ष 1989 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और अच्छे वोट हासिल किये।1990 तक उनकी अगुवाई में पार्टी लगभग उत्तराखंड के हर हिस्से में फैल गई थी। इस दौरान वह पार्टी के उत्तराखंड राज्य सचिव केंद्रीय कमेटी सदस्य ट्रेड यूनियन एक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और एआईपीएफ की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे। इसके बाद वो वर्ष 2023 में पटना में 11वीं पार्टी महाधिवेशन मे केंद्रीय कंट्रोल कमीशन के अध्यक्ष चुने गए थे। 16 अप्रैल 1957 को जन्मे कामरेड राजा की मौत के बाद से हर कोई स्तब्ध है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top