Connect with us
2 brother's rahul kamal singh died in bike car Accident chamoli badrinath highway after marriage uttarakhand latest news today
Image : social media ( Chamoli marriage bike accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Chamoli bike accident: चमोली शादी से लौट रहे 2 भाइयों की बाइक हादसे में चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चमोली

Chamoli bike accident: चमोली शादी से लौट रहे 2 भाइयों की बाइक हादसे में चली गई जिंदगी

1 min read

Chamoli marriage bike accident  : बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो ममेरे भाइयों की गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम..

2 brother’s rahul kamal singh died in bike car Accident chamoli badrinath highway after marriage uttarakhand latest news today  : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर दो बाइक सवार ममेरे भाइयों की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बहरहाल पुलिस प्रशासन की टीम पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े :Haridwar bike accident: हरिद्वार पासपोर्ट बनाने जा रहे सगे भाइयों की बाइक हादसे में गई जिंदगी

Badrinath highway bike accident: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के 28 वर्षीय राहुल सिंह पुत्र भवान सिंह बीते गुरुवार की रात 9:00 बजे अपने ममेरे भाई 27 वर्षीय कमल सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी नंदानगर रामणी के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर निजमुला से घर को लौट रहे थे। इस दौरान दोनों भाई बाइक पर सवार थे। तभी जैसे ही उनकी बाइक चमोली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही मे बीआरओ कैंप के पास पहुंची तो चमोली की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी।

सड़क हादसे मे बुझ गए दो घरो के चिराग ( chamoli bike accident news today)

कार और बाइक के बीच भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की हादसे में कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को घटित होता देख आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई जिन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी।

हादसे मे घायल राहुल ने तोडा दम ( chamoli bike accident news ) 

मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम व स्थानीय लोगों ने राहुल को उपचार के लिए गोपेश्वर अस्पताल पहुंचाया लेकिन रक्त अधिक बह जाने के चलते राहुल ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस प्रशासन ने दोनों शवो को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवाया है जिनका आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस प्रशासन की टीम दुर्घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top