Connect with us
Bachi Ram pati Champawat selected international singing reality show Universal Idol London uttarakhand news today
फोटो देवभूमि दर्शन Bachi Ram pati Champawat

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News: चंपावत के बची राम ने विश्व स्तरीय गायन प्रतियोगित…

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Uttarakhand News: चंपावत के बची राम ने विश्व स्तरीय गायन प्रतियोगित…

1 min read

Bachi Ram pati Champawat selected international singing reality show Universal Idol London uttarakhand news today: हैदराबाद में रचा इतिहास, अब दुबई लंदन में छाएंगे चम्पावत के बची राम…

Bachi Ram pati Champawat selected international singing reality show Universal Idol London uttarakhand news today: उत्तराखण्ड के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाले राज्य के इन होनहार युवाओं से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने विश्व स्तरीय गायन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर शीर्ष 20 प्रतिभागियों की सूची में अपना स्थान पक्का किया है।

जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के पाटी विकासखण्ड के देवीधुरा क्षेत्र के दूरस्थ पीपलढींग गांव निवासी बची राम की, जिनका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंगिंग रियलिटी शो यूनिवर्सल आइडल में हो गया है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उन्हें बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Ration card: 31 तक कराएं KYC राशन कार्ड आयुष्मान होगा लिंक तो ही निशुल्क उपचार

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत bachi Ram pati Champawat news today universal idol singing show 

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में बची राम ने बताया कि वे एक बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज देवीधुरा से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर यही से संगीत की बारिकियां सीखी। जिसके बाद स्थानीय लोकगीतों को अपनी मधुर आवाज देकर गायन के क्षेत्र में कदम बढ़ाए और दिल्ली से शिक्षा प्राप्त कर अपनी गायिकी को निखारा। आपको बता दें कि पांच भाई बहनों में सबसे छोटे बची राम ने हैदराबाद में आयोजित 20 देशों की विश्व स्तर की गायन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश विदेश के 50 हजार से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें उनका चयन भारत के शीर्ष 20 प्रतिभागियों में हो गया है। अब तक भारत सहित 17 देशों के आडिशन संपन्न हो चुके हैं जबकि अभी 3 देशों की चयन प्रक्रिया अभी शेष है। जिसके बाद इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता का मुख्य चरण दुबई में होगा जिसके बाद ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन लंदन में किया जाना है। स्व दीवानी राम व लाली देवी के सबसे छोटे सुपुत्र बची राम ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि अपने गांव, क्षेत्र और जिले के साथ ही समूचे उत्तराखण्ड को भी गौरवान्वित किया है।
यह भी पढ़ें- बागेश्वर के देवेन्द्र बोरा ने हिटमैन रोहित शर्मा को पहली ही गेंद पर दिखाया पवेलियन का रास्ता

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top