UTTARAKHAND GULDAR नैनीताल
Nainital guldar attack okhalkanda: नैनीताल ओखलकांडा में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला
1 min read
nainital guldar attack okhalkanda women rekha devi killed leopard khanshu uttarakhand latest news today: ओखलकांडा में गुलदार का कहर, दिनदहाड़े महिला को बनाया शिकार, गांव में दहशत और आक्रोश
nainital guldar attack okhalkanda women rekha devi killed leopard khanshu uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में आदमखोर जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मानव वन्य जीव संघर्ष की ऐसी ही एक दुखद एवं दिल दहला देने वाली खबर आज राज्य के नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक सामने आ रही है। जहां आदमखोर गुलदार ने दिनदहाड़े एक महिला को निवाला बना लिया।
आपको बता दें कि नैनीताल जिले में एक हफ्ते के भीतर गुलदार के हमले की यह दूसरी घटना है, इससे पहले बीते 26 दिसंबर को धारी ब्लॉक के पहाड़ पानी क्षेत्र के ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा क्षेत्र की निवासी 35 वर्षीय हेमा बरगली को भी बाघ ने मौत के घाट उतार दिया था। इस दर्दनाक हादसे के बाद जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे इलाके में भय और शोक का माहौल है एवं वन विभाग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Dhari Nainital leopard attack: नैनीताल धारी में आदमखोर तेंदुए ने महिला को बनाया निवाला
खनस्यू तहसील क्षेत्र की घटना nainital guldar attack okhalkanda latest news today
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यू तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा चमोली के किटोड़ा तोक निवासी रेखा देवी, पत्नी पान सिंह चिलवाल, मंगलवार सुबह अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थीं।
बताया गया है कि इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक रेखा पर हमला कर दिया। रेखा की चीख-पुकार सुनकर साथ मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन गुलदार रेखा देवी को घसीटते हुए करीब दो किलोमीटर अंदर जंगल की ओर ले गया। इस हमले में रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Bhikiyasen bus accident today: अल्मोड़ा भिकियासैंण बस हादसा 7 मृतकों की सूची जारी
गांव में मचा हड़कंप, परिजनों में कोहराम okhalkanda guldar attack today
घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने जब जंगल में तलाश शुरू की तो महिला के अवशेष मिलने के बाद गुलदार के हमले की पुष्टि हुई। इस हृदयविदारक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका के परिजन गहरे सदमे में हैं और ग्रामीणों के मन में भय घर कर गया है। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके के पर पहुंचे रेंज ऑफिसर नितिन पंत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गुलदार की गतिविधियों को लेकर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है।
वहीं उप प्रभागीय वनाधिकारी ममता चंद ने कहा कि वन विभाग की ओर से पहले भी लोगों को सतर्क रहने की अपील की जाती रही है, बावजूद इसके महिलाएं घने जंगलों में जा रही हैं, जिससे ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Pantnagar bike accident: नामकरण से लौट रहे बाइक सवार पिता पुत्र की चली गई जिंदगी
लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश nainital guldar attack today khanshu guldar attack today
घटना के बाद से क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे गुलदार के हमलों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे लोगों की जान जोखिम में है। घटनास्थल स्थल पर पहुंचे डीएफओ, भीमताल विधायक और सीएमओ नैनीताल को भी ग्रामीणों के इस आक्रोश का सामना करना पड़ा। वन विभाग की टीम द्वारा फिलहाल इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Angel chakma case: एंजल चकमा मामला जन्मदिन पार्टी में विवाद नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
