Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
Agniveer marriage news: अग्निवीर भर्ती होने के बाद भी शादी बनी परेशानी, अविवाहित रहना अनिवार्य
1 min read
Agniveer marriage news : शादी की तो नही बन पाएंगे स्थायी अग्निवीर सैनिक, अग्निवीरों के लिए अविवाहित रहना अनिवार्य
Agniveer marriage news: If married will not become permanent soldier unmarried is mandatory uttarakhand army latest news : भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए जवानों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है कि, वर्ष 2022 मे शुरू हुई इस योजना के पहले बैच का 4 साल का सेवाकाल इस वर्ष पूरा होने जा रहा है। जिसके तहत जून जुलाई में लगभग 20,000 से ज्यादा अग्निवीर सेवामुक्त होंगे, जिसमें 25 फिसदी को उनकी दक्षता और परीक्षा के आधार पर स्थाई सैनिक के रूप में वापस सेवा में शामिल किया जाएगा। लेकिन सेना ने स्पष्ट किया है कि स्थाई सैनिक बनने की प्रक्रिया के दौरान अग्निवीरों का अविवाहित रहना अनिवार्य है।
यह भी पढ़े :Garhwal rifles agniveer army bharti: कोटद्वार में 15 जनवरी से होगी अग्निवीर भर्ती रैली
आपको जानकारी देते चले भारतीय सेना ने कहा कि अग्नि वीर 4 साल के कार्यकाल के दौरान विवाह नही कर सकते है। इतना ही नहीं बल्कि उनके सेवा मुक्त होने के तुरंत बाद भी जवान शादी नहीं कर पाएंगे जब तक स्थाई सैनिक के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती और परिणाम घोषित नहीं हो जाते तब तक उन्हें अविवाहित रहना होगा। यदि कोई अग्निवीर इस बीच विवाह कर लेता है तो उसे स्थाई सैनिक के पद के लिए अयोग्य माना जाएगा। बताते चलें अग्नि वीरों की भर्ती 21 वर्ष की आयु तक होती है और वह 25 साल की उम्र में सेवामुक्त होंगे। इसके बाद स्थाई होने की प्रक्रिया में लगभग चार से 6 महीने का समय लग सकता है। सेना का तर्क है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने तक अनुशासन और सेवा की शर्तों का पालन करना अनिवार्य है।
