Connect with us
Almora breaking news today missing Govind Lal Bageshwar skeleton found binsar area
Image : social media ( Almora breaking news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Almora Breaking news: अल्मोड़ा बिनसर के जंगल में मिला लापता व्यक्ति का नर कंकाल

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

Almora Breaking news: अल्मोड़ा बिनसर के जंगल में मिला लापता व्यक्ति का नर कंकाल

1 min read

Almora breaking news today: बिनसर के जंगल में मिला नर कंकाल क्षेत्र में फैली सनसनी..

Almora breaking news today missing Govind Lal Bageshwar skeleton found binsar area: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां पर एक व्यक्ति का कंकाल मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा नर कंकाल की पहचान कर ली गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: अल्मोड़ा महिला का हल्द्वानी होटल में मिला शव क्षेत्र में मचा हड़कंप

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के काफलीगैर थाना झिरौली के निवासी गोविंद लाल पुत्र दीवान राम बीते 2 महीनों से लापता चल रहे थे। जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके परिजनों ने 30 अक्टूबर को झिरौली थाने में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से पुलिस प्रशासन की टीम उन्हें लगातार ढूंढ रही थी। वहीं बीते गुरुवार को पुलिस प्रशासन को अल्मोड़ा जिले के बिनसर क्षेत्र के सुनियापानी के जंगल में एक व्यक्ति का कंकाल मिलने की सूचना मिली।

शव की हुई शिनाख्त ( almora news today)

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची जहां पर वो वन विभाग की टीम के साथ जंगल पहुँचे। कंकाल के नजदीक पहुंचते ही उन्हें पैर में मौजा और जूता मिला जबकि दूसरे पैर में केवल मौजा पहना हुआ था वही कंकाल की हड्डियां जांघ तक भी मौजूद नहीं थी। इसके अलावा शरीर की अन्य हड्डियां आसपास बिखरी हुई थी जबकि घटनास्थल से पेंट बेल्ट और बनियान भी बरामद किया गया। जांच के दौरान पुलिस प्रशासन को घटनास्थल पर एक पर्चा मिला जिसमें दो मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। जिनमें से एक नंबर पर संपर्क करने के बाद शव की शिनाख़्त गोविंद लाल के रूप मे हुई।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा मामले का खुलासा ( almora news today live)

बताते चलें यह कंकाल सिनोली गांव से लगभग 6 से 7 किलोमीटर दूर पटवारी क्षेत्र के जंगल में बरामद होने से ग्रामीणों ने आशंका जताई है, कि तेंदुए ने व्यक्ति को अपना निवाला बनाया होगा। ग्रामीणों का कहना है की घटनास्थल के आसपास गुलदार की बीट और पंजों के निशान भी मिले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि 2 महीने पुराने शव को जंगली जानवरों ने क्षत-विक्षत किया होगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला हार्ट अटैक अथवा जंगली जानवर के हमले से जुडा हो सकता है लेकिन वन्य जीव के हमले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top