UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा
Almora breaking news today: अल्मोड़ा में बंद होगी शराब की 3 दुकानें, DM का बड़ा फैसला
1 min read
Almora breaking news today: 3 liquor wine shops to be closed in Almora, DM anshul Singh big decision uttarakhand: जनआंदोलनों के आगे झुका प्रशासन: अल्मोड़ा में तीन नई शराब दुकानें बंद करने का फैसला
Almora breaking news today: 3 liquor wine shops to be closed in Almora, DM anshul Singh big decision uttarakhand: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी एवं अच्छी खबर राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां शराब की दुकानों के खिलाफ लंबे समय से चल रहे विरोध और सड़कों पर उतरी जनभावनाओं का आखिरकार असर दिखा है। जिले में नई खोली गई मदिरा दुकानों को लेकर उठे आंदोलन के बीच प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए तीन दुकानों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
जनदबाव के बाद लिया गया फैसला
इस संबंध में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पिछले कई दिनों से विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं, सामाजिक संगठन और ग्रामीण लगातार इन दुकानों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। इन आंदोलनों में सिर्फ विरोध ही नहीं, बल्कि समाज पर पड़ने वाले असर को लेकर गहरी चिंता भी सामने आई थी।
किन क्षेत्रों में बंद होंगी दुकानें
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सोमेश्वर क्षेत्र के दौलाघट में स्थित विदेशी मदिरा दुकान, द्वाराहाट के तिपोला और खेड़ा की विदेशी शराब दुकानें, और रानीखेत के पातली क्षेत्र की देशी शराब दुकान को आगामी वित्तीय वर्ष से बंद किया जाएगा।
महिलाओं की भूमिका रही अहम
आपको बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम में सबसे मजबूत आवाज गांवों से उठी, जहां महिलाओं ने सामाजिक ताने-बाने पर पड़ रहे प्रभाव को मुद्दा बनाया। लगातार धरने, ज्ञापन और विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन को यह फैसला लेना पड़ा।
प्रशासन का संतुलन साधने का प्रयास
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि इस निर्णय को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए और सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएं। उन्होंने यह भी साफ किया कि प्रशासन का उद्देश्य केवल कानून लागू करना नहीं, बल्कि समाज में संतुलन बनाए रखना भी है। यह निर्णय सिर्फ दुकानों के बंद होने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बताता है कि जब जनभावनाएं लगातार और संगठित तरीके से उठती हैं, तो प्रशासन को भी सुनना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- Adi kailash yatra 2026: आदि कैलाश मार्ग पर खुलेगी शराब की दुकान, 8 मई से यात्रा होगी शुरू
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
