Connect with us
Ankita Bhandari uttarakhand bandh on 11 January father virender's emotional appeal breaking news today
Image : social media ( Ankita Bhandari uttarakhand bandh)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Ankita Bhandari uttarakhand bandh: 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद अंकिता के पिता की भावुक अपील

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Ankita Bhandari uttarakhand bandh: 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद अंकिता के पिता की भावुक अपील

1 min read

Ankita Bhandari uttarakhand bandh: 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद करने का ऐलान, अंकिता भंडारी के पिता ने की भावुक अपील

Ankita Bhandari uttarakhand bandh on 11 January father virender’s emotional appeal breaking news today: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जिसके चलते सोशल मीडिया से लेकर राजनीति सत्ता गलियारों तक अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले ने एक बार फिर से भूचाल ला दिया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश के तमाम लोगों में गुस्सा बरकरार है, वहीं विपक्षी राजनीतिक दलों के साथ-साथ जनता भी सड़कों पर आक्रोश में आती हुई दिखाई दे रही है।

इसी बीच अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सरकार पर दबाव बनाने के लिए कुछ संगठनों ने 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद करने का ऐलान किया है जिसके लिए अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने खुद उत्तराखंड की जनता से उत्तराखंड बंद करने की अपील की है।

यह भी पढ़े :Ankita Bhandari Murder Case VIP : अंकिता भंडारी हत्याकांड में आया बड़ा अपडेट

बता दें अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि अंकिता न सिर्फ उनकी बेटी थी बल्कि पूरे भारतवर्ष की बेटी थी। अंकिता को न्याय दिलाने के लिए 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद करने का आह्वान किया गया है। विशेषकर वीरेंद्र भंडारी ने व्यापारी वर्ग से अपील की है कि वह 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद करने में उनका सहयोग करें। उर्मिला सनावर के वीडियो को लेकर वीरेंद्र भंडारी से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक उनकी उर्मिला से कोई बात नहीं हुई है लेकिन वह चाहते हैं कि उर्मिला सनावर के बयानों के आधार पर इस मामले की जांच करवाई जाएं।

अंकिता के पिता ने की CBI जांच की मांग ( Ankita bhandari murder case)

वीरेंद्र भंडारी ने सीबीआई जांच की भी मांग की है उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक उनकी बेटी को पूरी तरह से न्याय नहीं मिलता।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के परिजनों से की मुलाकात ( ankita bhandari case)

बीते बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी व माता श्रीमती सोनी देवी ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य एवं भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। जिस पर मुख्यमंत्री ने अंकिता के माता-पिता को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग एवं उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top