Bageshwar UTTARAKHAND NEWS
Apoorva pandey IAS Biography: कौन हैं अपूर्वा पांडे जो बनी बागेश्वर की नई DM
1 min read
Apoorva pandey IAS biography: नैनीताल के हल्द्वानी की अपूर्वा पांडे को मिली बागेश्वर जिले की कमान, देहरादून जिले के संयुक्त मजिस्ट्रेट की संभाल चुकी जिम्मेदारी…
Apoorva pandey IAS biography: IAS apoorva pandey Bageshwar new DM uttarakhand DM transfer 2026 Bageshwar breaking news today: उत्तराखंड में एक बार फिर से सरकार द्वारा तबादला एक्सप्रेस चलाया गया हैं, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी मे उलटफेर किया गया है। इसी बीच बागेश्वर जिले की जिम्मेदारी देहरादून जिले की संयुक्त मजिस्ट्रेट रह चुकी 2018 बैच की IAS अफसर अपूर्वा पांडेय को सौंपी गई है, जो अब आकांक्षा कोंडे की जगह बागेश्वर जिले की जिलाधिकारी बनी हैं जबकि आकांक्षा को अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand IAS PCS DM transfer 2026: उत्तराखण्ड में बंपर तबादले DM कमिश्नर भी बदलें
बता दें मूल रूप से नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील की रहने वाली अपूर्वा पांडे बागेश्वर जिले की नई जिलाधिकारी बनी है। 2018 बैच की IAS अफसर अपूर्वा अब तक अपर सचिव पेयजल, गृह ,निदेशक स्वजल कार्यक्रम निदेशक the project for the improvement of urban water supply in Uttarakhand वित्त पोषित की जिम्मेदारी संभाल रही थी जिन्हें अब नई जिम्मेदारी मिली है। बताते चलें अपूर्वा पांडेय को आकांक्षा कोंड़े की जगह बागेश्वर जिले की जिलाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। आकांक्षा कोंडे भी 2018 बैच की IAS अफसर रह चुकी है ,जिन्हें अब महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, निदेशक कर्मचारी बीमा योजना बनाया गया है।
बिना कोचिंग के अपूर्वा ने रचा था इतिहास, अब जिलाधिकारी के पद की मिली कमान ( Bageshwar District Magistrate apoorva pandey haldwani)
बताते चलें अपूर्वा पांडेय ने वर्ष 2018 की सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में देशभर में 39 वीं रैंक हासिल की थी। अपूर्वा ने बिना किसी कोचिंग के IAS बनने का मुकाम हासिल किया था।IAS परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वह ट्रेनिंग के दौरान डोईवाला में तहसीलदार, बीडीओ के पद पर तैनात रही इसके साथ ही ऋषिकेश में उन्हें कोविड समन्वयक अधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई। इसके बाद उन्हें पौड़ी गढ़वाल जिले के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले वह देहरादून जिले के संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभाल रही थी। आपको बता दें अपूर्वा पांडे की वर्ष 2020 में बतौर SDM पहली तैनाती अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील में रही। दरअसल अपूर्वा पांडे ने वर्ष 2016 में कृषि एवं प्रौद्योगिकी की विश्वविद्यालय पंतनगर से बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद करीब सवा साल तक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर सफलता के झण्डे गाड़े थे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand IAS PCS Transfer 2026: उत्तराखण्ड में 32 अधिकारियों के तबादला SDM भी बदलें
7 महीने के कार्यकाल के बाद हुआ आकांक्षा का तबादला (Uttarakhand bageshwar news today)
आपको जानकारी देते चले बागेश्वर जिले की डीएम आकांक्षा कोंडे का 7 महीने के कार्यकाल के बाद तबादला किया गया है। इस छोटे से कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई सारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई, जिसके लिए उन्होंने कुंती नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कराया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया और शिक्षा स्वास्थ्य समेत अन्य जन समस्याओं का समाधान करने के लिए जनता दरबार लगाए। जनता को अब नई जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय से भी उम्मीदें बढ़ गई है, उन्हें भरोसा है कि वो अपने पद का उपयोग बखूबी से करते हुए जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगी।
अपूर्वा पूर्व संयुक्त मजिस्ट्रेट भी रह चुकी
अपूर्वा की माता मीना पांडेय की अगर बात करें तो उनकी शिक्षा रानीखेत से हुई जो वर्तमान में जीजीआईसी नैनीताल में रसायन विज्ञान की प्रवक्ता हैं, जबकि अपूर्वा के पिता केसी पांडेय पॉलीटेक्निक कोटाबाग में लेक्चरर हैं। पूर्व संयुक्त मजिस्ट्रेट रह चुकी अपूर्वा की शिक्षा नैनीताल और हल्द्वानी से ही हुई।
