Connect with us
Uttarakhand news Today: Bageshwar kanda Pawan bachkheti Becomes Indian Air Force Flying Officer
Image : social media ( Bageshwar News Today)

Home / Bageshwar / Uttarakhand: बागेश्वर के सरकारी स्कूल से पढ़ें पवन बचखेती बने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर

Bageshwar UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand: बागेश्वर के सरकारी स्कूल से पढ़ें पवन बचखेती बने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर

1 min read

Bageshwar News Today: बागेश्वर के पवन बने फ्लाइंग आफिसर, गांव के सरकारी स्कूल से एयर फोर्स एकेडमी तक का सफर

Uttarakhand news Today: Bageshwar kanda Pawan bachkheti Becomes Indian Air Force Flying Officer: उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ वीरों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है, इतना ही नहीं बल्कि यहां के कई सारे वीर जवानों ने देश के लिए अपनी शहादतें दी हैं। इसके साथ ही प्रदेश के अनेकों युवा अब भी वायु सेना ,जल सेना, थल सेना के पदों पर चयनित होकर देश हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इसी बीच बागेश्वर जिले के पवन बचखेती भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। पवन की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: हल्द्वानी की योगिनी हर्षिका रिखाड़ी ने जीता देश का दिल, भोपाल में मिली बड़ी उपलब्धि

बता दें बागेश्वर जिले के कांडा तहसील के सिलगार पातल गांव के निवासी पवन बचखेती ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पवन बचखेती का चयन एएफसीएटी परीक्षा के माध्यम से दिसंबर 2024 में भारतीय वायुसेना अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण के लिए हुआ था। 13 जून को आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के बाद पवन ने सफलतापूर्वक कमीशन प्राप्त किया और वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त हुए। बताते चलें पवन स्वर्गीय हीरा बल्लभ बचखेती के पौत्र व रिटायर्ड सैन्य अधिकारी लक्ष्मी दत्त बचखेती और सोनी देवी के पुत्र हैं। उनके पिता भारतीय सेना की चार कुमाऊं रेजिमेंट से नायक सूबेदार पद से रिटायर्ड है जबकि उनकी माता गृहणी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: रानीखेत की महिला की रुद्रपुर जेसीबी की चपेट में आने से गई जिंदगी

सरकारी स्कूल से की पढाई आज बने फ्लाइंग ऑफिसर ( bageshwar news today)

पवन की प्रारंभिक शिक्षा की अगर बात करें तो उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही हुई जबकि आगे की शिक्षा रुद्रपुर से संपन्न हुई। पवन बचपन से ही सेना में अधिकारी बनने का सपना देखते थे जिन्होंने अपनी मेहनत अनुशासन और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है।

Continue Reading

More in Bageshwar

To Top