Connect with us
Uttarakhand news: Bageshwar kapote Prema Rawat Joins Indian Women's cricket Team for T20 World Cup 2026
Image : social media ( Prema Rawat Indian women's cricket team)

Home / Bageshwar / Prema Rawat: बागेश्वर की प्रेमा रावत भारतीय महिला टीम में शामिल, T20 विश्व कप में दिखाएंगी दम

Bageshwar UTTARAKHAND NEWS

Prema Rawat: बागेश्वर की प्रेमा रावत भारतीय महिला टीम में शामिल, T20 विश्व कप में दिखाएंगी दम

1 min read

|Prema Rawat Indian Women’s Cricket Team|T20 World Cup में खेलेगी उत्तराखंड की बेटी प्रेमा रावत, श्रेयंका पाटिल की जगह भारतीय टीम में मिली एंट्री

|Prema Rawat Indian Women’s Cricket Team|उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की बेटी और उभरती महिला क्रिकेटर प्रेमा रावत ने प्रदेश को गर्व का एक और मौका दिया है। आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम की ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद प्रेमा रावत को बतौर प्रतिस्थापन खिलाड़ी टीम में जगह मिली है। उनके चयन को आईसीसी की तकनीकी समिति ने भी मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़े :Sneh Rana Cricketer: उत्तराखंड की स्नेह राणा महिला प्रीमियर लीग WPL में दिखाएंगी दम, 75 लाख रूपए हुई धनवर्षा

बागेश्वर की बेटी ने रचा इतिहास (Bageshwar Prema Rawat Selection)

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील स्थित सुमटी, बैसानी गांव की रहने वाली प्रेमा रावत का भारतीय टीम में चयन उत्तराखंड क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। सीमित संसाधनों के बीच अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

बल्लेबाजी और लेग स्पिन से बनाई अलग पहचान (Indian Women’s Cricket Team)

प्रेमा रावत दाएं हाथ की बल्लेबाज और लेग स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड महिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। अपनी सटीक लेग स्पिन और उपयोगी बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

घरेलू क्रिकेट में रहा शानदार प्रदर्शन (Domestic Cricket Performance)

घरेलू महिला क्रिकेट में प्रेमा का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। सीनियर महिला टी-20 प्रतियोगिताओं में उन्होंने लगातार विकेट चटकाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वर्ष 2023 के सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट में वह सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाजों में शामिल रहीं और 10 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए थे।

महिला प्रीमियर लीग और इंडिया-ए में भी दिखाया दम (WPL And India A)

प्रेमा रावत पिछले कुछ वर्षों में महिला क्रिकेट की सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल रही हैं। महिला प्रीमियर लीग में भी उन्हें पहचान मिली और वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़ी रहीं। उनके निरंतर अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारत-ए टीम में भी मौका मिला, जहां उन्होंने अपनी प्रभावशाली गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया।

यह भी पढ़े :बधाई:अल्मोड़ा के करन सिंह बिष्ट भारतीय सेना मे बने लेफ्टिनेंट, बढ़ाया परिजनों का मान

चयन पर बागेश्वर में जश्न, बांटी गई मिठाइयां (Bageshwar Celebration)

भारतीय महिला टी-20 विश्व कप टीम में प्रेमा रावत के चयन की खबर मिलते ही बागेश्वर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर की ओर से एसबीआई तिराहे पर आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटी गईं।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रेमा रावत की यह उपलब्धि केवल बागेश्वर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रेमा विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगी।

Continue Reading

More in Bageshwar

To Top