Bageshwar UTTARAKHAND WEATHER
Uttarakhand News: बागेश्वर जिले में 1 जुलाई को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित School Holiday
1 min read
Bageshwar school close due to rain alert| Uttarakhand weather News IMD alert||
उत्तराखंड में भारी बारिश का असर, बागेश्वर के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 1 जुलाई को रहेंगे बंद
Bageshwar school close due to rain alert| Uttarakhand weather News IMD alert||
उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में बागेश्वर जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई 2026 को सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, अपर PCS के 63 पदों पर निकलेगी भर्ती
ऑरेंज अलर्ट के चलते लिया गया फैसला (Bageshwar School Holiday)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के अनुसार 1 जुलाई को बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा, तेज आंधी और खराब मौसम की संभावना जताई गई है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अनुपमा पांडे ने एहतियातन अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।
कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालय रहेंगे बंद (Heavy Rain Alert Uttarakhand)
जारी आदेश के अनुसार 1 जुलाई को जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई पूरी तरह स्थगित रहेगी। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand: उत्तराखंड में 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया नया टाइम टेबल
आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई (School Holiday News)
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय या संबंधित संस्थान आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए अभिभावकों और आम नागरिकों से भी सतर्क रहने, नदी-नालों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
देहरादून और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी (Uttarakhand Weather Update)
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 1 जुलाई को बागेश्वर और देहरादून जिलों के लिए भारी बारिश और आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के अन्य कई जिलों में भी येलो अलर्ट लागू है। प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं।
