देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
देश के लिए दुःखद खबर नदी में गिरा सेना के जवानों से भरा वाहन, 7 जवान शहीद, अन्य घायल
1 min read
Army Soldier Ladakh: लद्दाख से समूचे देश के लिए दुखद खबर सेना के जवानों से भरा वाहन जा समाया नदी में 7 जवान हुए शहीद
समूचे देश के लिए इस वक्त बेहद दुखद खबर लद्दाख के तुरतुक सेक्टर से सामने आई है। जहां सड़क हादसे में सेना के 7 जवान शहीद हो गए। वहीं 19 जवान घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से बहुतों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 जवानों का ग्रुप ट्रक में सवार होकर परतापुर स्थित ट्रांजित कैंप जा रहा था। तभी हनीफ सेक्टर की ओर जा रहा ट्रक थोइस से करीब 25 किलोमीटर दूर पहुंचा ही था कि चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 से 60 नीचे श्योक नदी में में जा गिरा।(Army soldier ladakh)
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड युवा रहे तैयार ITBP में निकली भर्ती जल्द करें आवेदन Recruitment 2022
मौके पर सेना के जवानों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना के जवानों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन तब तक 7 जवान दम तोड़ चुके थे। सभी घायल जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया था और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया। जिनमें से कइयों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है ।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
