Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
Anuj Vashisth Sukhoi plane crash: सुखोई प्लेन हादसे में अनुज वशिष्ठ शहीद चल रही थी शादी की तैयारी
1 min read
Anuj Vashisth Sukhoi plane crash: Indian airforce Squadron Leader of gurugram haryana martyr in assam: असम में सुखोई-30 विमान हादसा: शादी की तैयारियों के बीच स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ शहीद, घर में छाया मातम
Anuj Vashisth Sukhoi plane crash: Indian airforce Squadron Leader of gurugram haryana martyr in assam: घर में चल रही थी शादी की तैयारी और बेटा देशसेवा करते हुए हो गया शहीद…. यह कहानी है मां भारती के उस वीर सपूत अनुज वशिष्ठ की जिन्होंने असम के कार्बी आंगलोंग जिले में हुए वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान हादसे में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। इस विमान हादसे ने अनुज के परिवार की खुशियों को पलभर में गहरे शोक में बदल दिया।
आपको बता दें कि इस दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर की जान चली गई। हादसे की खबर जैसे ही हरियाणा के गुरुग्राम स्थित अनुज वशिष्ठ के घर पहुंची, वहां चल रही शादी की तैयारियां अचानक मातम में बदल गईं।
शादी की तैयारियों के बीच आई दुखद खबर
स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ गुरुग्राम के सेक्टर-22 के निवासी थे। परिवार में उनकी शादी की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही थीं। रिश्तेदारों का घर आना-जाना लगा हुआ था और जल्द ही विवाह समारोह की तारीख तय होने वाली थी। लेकिन विमान हादसे की सूचना मिलते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के अनुसार अनुज बचपन से ही देश सेवा का सपना देखते थे। करीब दस वर्ष पहले उन्होंने भारतीय वायुसेना में बतौर अधिकारी सेवा शुरू की थी। उनके पिता आनंद कुमार भी सेना में सुबेदार रह चुके हैं। परिवार को हमेशा अपने बेटे की उपलब्धियों पर गर्व रहा।
पूरे इलाके में शोक का माहौल
अनुज के रिश्तेदार और हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश ने बताया कि परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था, लेकिन हादसे की खबर ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया। पड़ोसियों और परिचितों के अनुसार अनुज मिलनसार स्वभाव के थे और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा माने जाते थे।
गौरतलब हो कि वायुसेना का यह लड़ाकू विमान गुरुवार को एक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। विमान ने असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के कुछ समय बाद ही ग्राउंड कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद वायुसेना ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाश के दौरान पता चला कि विमान जोरहाट से करीब 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग के पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
वायुसेना ने जताया गहरा दुख
भारतीय वायुसेना ने आधिकारिक बयान जारी कर दोनों पायलटों के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही कहा है कि इस कठिन समय में पूरा बल शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है।
हादसे की जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान का रडार से संपर्क टूट गया था। फिलहाल वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। देश की सुरक्षा में जुटे इन जांबाजों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ का जीवन उस साहस और समर्पण की मिसाल बन गया, जिसके सहारे भारतीय वायुसेना हर दिन आसमान की रक्षा करती है।
यह भी पढ़ें- Airforce sukhoi-30 plane crash assam: असम में वायुसेना का सुखोई प्लेन क्रेश 2 पायलट शहीद
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
