Connect with us
Ayush badoni uttarakhand cricketer of devprayag tehri garhwal selected from Indian ODI cricket team match to NZ.
Image : social media (Ayush badoni uttarakhand cricketer)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Ayush badoni uttarakhand: टिहरी के आयुष बडोनी भारतीय वनडे क्रिकेट टीम में शामिल

UTTARAKHAND NEWS टिहरी गढ़वाल

Ayush badoni uttarakhand: टिहरी के आयुष बडोनी भारतीय वनडे क्रिकेट टीम में शामिल

1 min read

Ayush badoni uttarakhand cricketer: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज मे खेलते हुए नजर आएंगे उत्तराखंड के आयुष बडोनी, सेलेक्टर्स ने लिया हैरान कर देने वाला फैसला

Ayush badoni uttarakhand cricketer of devprayag tehri garhwal selected from Indian ODI cricket team match to NZ.: उत्तराखंड के होनहार युवा आज क्रिकेट जैसे विशेष खेल क्षेत्रों में अपना बेहतर प्रदर्शन कर अपनी विशेष पहचान बना रहे हैं। इसी बीच टिहरी जिले के आयुष बडोनी को वाशिगंटन सुंदर की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया है ,जहां पर वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़े :साक्षी संग हरिद्वार पहुंचा क्रिकेटर महेंद्र धोनी का परिवार, हर की पैड़ी पर की छठ पूजा अर्चना

बता दें मूल रूप से टिहरी जिले के देवप्रयाग ब्लॉक की क्वाली पंचायत क्षेभ के छोटे से गांव सिलोड़ के रहने वाले आयुष बडोनी वाशिंगटन सुंदर की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। दरअसल सुंदर को वड़ोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में चोट लगी थी जिस कारण वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए है। 14 और 18 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा तथा तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा ऐसे में उनकी जगह बीसीसीआई ने आयुष बडोनी को चुना है। सेलेक्टर्स के इस फैसले से हर कोई हैरान है क्योंकि किसी ने सोचा नहीं था कि आयुष बडोनी सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर आ सकते हैं। वाशिगंटन सुंदर ऑल राउंडर है और उनकी जगह ऑलराउंडर को ही चुना जाना था। हालांकि ऑलराउंडर आयुष बडोनी भी है जिसके कारण ही उनको टीम में जगह मिली है लेकिन सेलेक्टर्स के इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

आयुष बडोनी के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका ( Uttarakhand ayush badoni)

बताते चले आयुष बडोनी जाना पहचाना नाम है जो IPL में भी अपनी अमिट छाप छोड़ चुके है। आयुष आईपीएल में लखनऊ सुपर जॉइंट्स के लिए खेलते हैं। इतना ही नहीं बल्कि आयुष के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है उनकी काबिलियत यह है कि वो जरूरत के हिसाब से गियर शिफ्ट कर अटैकिंग एप्रोच भी कर सकते हैं।

आयुष बडोनी ने 9 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना किया था शुरू ( ayush badoni cricketer)

आयुष बडोनी के करियर की अगर बात करें तो उन्होंने महज 9 साल की उम्र में पेशेवर क्रिकेट का अभ्यास शुरू किया था। आयुष बडोनी के सबसे पहले कोच उनके पिता विवेक बडोनी रहे जिन्होंने अपने बेटे के अंदर क्रिकेट का जुनून देखते हुए उन्हें गेंद और बल्ले के गुर सीखाने शुरू किये। आयुष के पिता विवेक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाते हैं जबकि आयुष की माता विभा बडोनी पेशे से स्कूल टीचर हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top