Connect with us
cricketer Mahendra Dhoni family reached in Haridwar with wife Sakshi Chhath Puja at Har Ki Pauri Uttarakhand news live today
Image : social media ( sakshi dhoni in haridwar)

Home / UTTARAKHAND NEWS / साक्षी संग हरिद्वार पहुंचा क्रिकेटर महेंद्र धोनी का परिवार, हर की पैड़ी पर की छठ पूजा अर्चना

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

साक्षी संग हरिद्वार पहुंचा क्रिकेटर महेंद्र धोनी का परिवार, हर की पैड़ी पर की छठ पूजा अर्चना

1 min read

sakshi dhoni in haridwar:  हरिद्वार पहुंचा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का परिवार, हर की पैड़ी पर गंगा स्नान कर छठ पूजा के अवसर पर की विशेष पूजा अर्चना..

cricketer Mahendra Dhoni family reached in Haridwar with wife Sakshi Chhath Puja at Har Ki Pauri Uttarakhand news live today  : उत्तराखंड अपनी धार्मिक मान्यता और पौराणिक स्थलों के लिए विश्व भर में महत्वपूर्ण स्थान रखता है,जहां पर अक्सर तीज त्योहारों समेत अन्य सामान्य दिनों में भी विभिन्न सेलिब्रिटियों का आना-जाना लगा रहता है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का परिवार धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचा है। जहां पर उन्होंने हर की पैड़ी पर श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत माहौल मे पवित्र गंगा स्नान कर विशेष पूजा अर्चना की। बताते चले इससे पहले भी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का परिवार उत्तराखंड की यात्रा पर कई बार आ चुका है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: महेंद्र धोनी ऋषभ पंत की बहन साक्षी की शादी में शामिल होने पहुंचे उत्तराखंड

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी, उनकी माता और बहन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बीते शुक्रवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंची। इस दौरान उन्होंने हर की पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाकर विधिवत पूजा अर्चना कर छठ पर्व के अवसर पर विशेष अनुष्ठान संपन्न किया। उनका कार्यक्रम पूरी तरह से निजी था, इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्री गंगा सभा की ओर से महेंद्र सिंह धोनी के परिवार की विशेष व्यवस्था की गई थी। जहां पर श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने साक्षी धोनी को हर की पैड़ी के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व से रूबरू करवाया। इसके साथ ही उन्होंने गंगा आरती की परंपरा और गंगा सेवा के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी बताया।

महेंद्र सिंह धोनी के परिवार ने जरूरतमंद लोगों को बांटे उपहार, परिवार की सादगी ने खींचा लोगों का ध्यान 

साक्षी धोनी ने कहा कि वह बचपन मे अपने माता-पिता के साथ कई बार हरिद्वार हर की पैड़ी आ चुकी है लेकिन इस बार कई वर्षों बाद उन्हें यहां आकर शांति का अनुभव हुआ है। साक्षी धोनी ने गंगा आरती और हरिद्वार की पवित्रता की प्रशंसा करते हुए इसे आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत केंद्र बताया। इसके अलावा उन्होंने परिवार के साथ मिलकर कमजोर लोगों और जरूरतमंद लोगों को उपहार तथा भोजन वितरित किया। महेंद्र सिंह धोनी के परिवार की सादगी को देखकर स्थानीय लोग व श्रद्धालु बेहद प्रसन्न हुए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top