UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Berinag news today: बेरीनाग डिग्री कॉलेज के कर्मचारी का शव बरामद, फोन पर कहीं थी ये बात
1 min read
Berinag news today : फोन कर दोस्तों और स्टाफ से कहीं आत्महत्या की बात, पीजी कॉलेज कैंपस में मिला कर्मचारी का शव
Berinag news today: Body of Berinag Degree College employee Bhagirath wadiya suicide case Pithoragarh Uttarakhand live : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहाँ पर महाविद्यालय मे उपनल चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने अपनी जीवन लीला समाप्त की है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं महाविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े :Nainital KEMU Bus accident: हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही केमू बस पलटी एक की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के पोण गांव निवासी 40 वर्षीय भगीरथ वल्दिया पुत्र दीवान सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग परिसर में उपनल से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। बीते बुधवार की रात को उनका शव महाविद्यालय परिसर के अंदर मिला जिसकी सूचना स्टाफ ने पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लिया व घटना की जांच पड़ताल में जुटी।
फोन कर साथियों को दी थी आत्महत्या करने की जानकारी ( pithoragarh berinag Bhagirath Valdiya Suicide case today)
पुलिस प्रशासन का कहना है कि उन्हें सुबह 7:00 सूचना मिली थी कि महाविद्यालय परिसर में एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पहुंचकर शव को नीचे उतारा तथा घटना की सूचना मृतक के परिजनों दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू विवाद के कारण खुदकुशी का माना जा रहा है। बताया जा रहा है भगीरथ पिछले साल नवंबर माह में ही पिथौरागढ़ से ट्रांसफर होकर बेरीनाग आए थे। भगीरथ ने अपने साथियों को फोन करके पहले ही खुदकुशी करने की बात कही थी लेकिन सभी ने इसे हल्के में लिया। यदि समय रहते किसी ने इस मामले को गंभीरता से लिया होता तो शायद आज भागीरथ जिंदा होते।
