UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल
Nainital KEMU Bus accident: हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही केमू बस पलटी एक की मौत
1 min read
Nainital kemu bus accident: overturned into jyolikot bhowali road khupi going haldwani to didihat gangolihat one died: हल्द्वानी से रवाना हुई थी केमू बस, एक डेढ़ घंटे बाद ही हो गया भीषण हादसा….
Nainital kemu bus accident: overturned into jyolikot bhowali road khupi going haldwani to didihat gangolihat one died: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां शुक्रवार की सुबह हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही केमू की एक बस भवाली ज्योलिकोट सड़क पर खुपी के पास पलट गई। इस दुखद हादसे में अब तक एक यात्री की मौत हो गई है जबकि बस में सवार चालक-परिचालक समेत 8 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस ने भवाली को जा रहे टैक्सी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी दोनों वाहनों की टक्कर होने से यह भयावह हादसा घटित हो गया।
आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से मिल रही जानकारी के मुताबिक नैनीताल के अंतर्गत भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में आज दिनांक 27 मार्च 2026 को प्रातः 07:27 बजे एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि एक केमू बस वाहन संख्या यूके-04-पीए-1112 टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी, जिसमें चालक के अनुसार लगभग 15–16 यात्री सवार थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित एवं कुशलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान 07 घायलों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार के उपरांत तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया है। अभी तक इस दुर्घटना में एक 44 साल के व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बस की तेज गति को भी हादसे का कारण माना जा रहा है
यह भी पढ़ें- Chhindwara bus accident: CM की सभा से लौट रही बस पलटी, 10 की गई जिंदगी छिंदवाड़ा
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
