Connect with us
Berinag postman news: Haryana postman abducted a girl from Berinag and married Pithoragarh missing girl uttarakhand live
Image : सांकेतिक फोटो ( Berinag postman news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Berinag postman news: हरियाणा के पोस्टमैन ने बेरीनाग से लड़की भगाकर रचाई शादी

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Berinag postman news: हरियाणा के पोस्टमैन ने बेरीनाग से लड़की भगाकर रचाई शादी

1 min read

Berinag postman news : हरियाणा का युवक पहले पहाड़ में बना पोस्टमैन और अब दामाद: बेरीनाग की प्रेम कहानी ने लिया नया मोड़, हरियाणा के पोस्टमैन ने युवती को भगाकर रचाई शादी

Berinag postman news: Haryana postman abducted a girl from Berinag and married Pithoragarh missing girl uttarakhand live: उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां हरियाणा के पोस्टमैन के साथ भागी युवती विवाह के बंधन में बंध गईं हैं। जी हां…. बीते दिनों बेरीनाग क्षेत्र में हुई एक गुमशुदगी की घटना ने आखिरकार एक प्रेम कहानी का रूप ले लिया। हरियाणा से पोस्टमैन बनकर आए युवक और गणाई की युवती अब वैवाहिक बंधन में बंध चुके हैं। युवती के परिजनों की चिंता और पुलिस की तलाश के बीच इस मामले ने अचानक नया मोड़ ले लिया, जब दोनों के हरियाणा में शादी करने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand wine price today: उत्तराखण्ड में जाम छलकाना महंगा, आज से बढ़ ग‌ए दाम

बीते दिनों गणाई क्षेत्र से लापता हुई थी युवती (berinag missing girl) : आपको बता दें कि मामले की शुरुआत उस समय हुई जब गणाई क्षेत्र से एक युवती अचानक लापता हो गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुरुआती जांच में संदेह स्थानीय डाकघर में तैनात एक युवक पर गया, जो पिछले करीब दो वर्षों से पोस्टमैन के रूप में क्षेत्र में कार्यरत था।

सर्विलांस से हरियाणा पहुंची पुलिस तब हुआ खुलासा (uttarakhand missing girl news) 

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और मोबाइल लोकेशन के जरिए टीम हरियाणा पहुंची। वहां पहुंचने पर जो तथ्य सामने आए, उन्होंने पूरे मामले की दिशा बदल दी। पता चला कि युवक और युवती ने आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया है।

यह भी पढ़े :Pithoragarh postman news today: बेरीनाग की लड़की को लेकर भाग गया हरियाणा का पोस्टमैन

पूछताछ के दौरान युवती ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपनी इच्छा से युवक के साथ गई थी और उसने किसी दबाव में कोई कदम नहीं उठाया। यह बयान सामने आने के बाद पुलिस ने मामला शांत मानते हुए आगे की कार्रवाई बंद कर दी और टीम वापस लौट आई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक की गणाई में तैनाती के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जो समय के साथ रिश्ते में बदल गईं। हालांकि, परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी, जिससे युवती के अचानक गायब होने पर हड़कंप मच गया। फिलहाल पूरे क्षेत्र में यह प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top