Connect with us
उत्तराखंड निकाय चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, 7 में से पांच मेयर पद जीते, कांग्रेस को दो पर ही संतोष करना पड़ा

Home / देहरादून / उत्तराखंड निकाय चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, 7 में से पांच मेयर पद जीते, कांग्रेस को दो पर ही संतोष करना पड़ा

देहरादून उत्तराखण्ड

उत्तराखंड निकाय चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, 7 में से पांच मेयर पद जीते, कांग्रेस को दो पर ही संतोष करना पड़ा

1 min read

उत्तराखंड निकाय चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, 7 में से पांच मेयर पद जीते, कांग्रेस को दो पर ही संतोष करना पड़ा

उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा ने सात में पांच नगर निगमों में मेयर (Mayor) पद पर जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस ने निगमों के मेयर पर सफलता हासिल की है। नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों पर भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 नगरों में सफलता हासिल की। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ सात और निर्दलियों को 12 जगह सफलता मिली है।





सात नगर निगम समेत 84 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव में अब तक घोषित 83 नतीजों में निकाय प्रमुखों के 34 पदों पर भाजपा ने कब्जा जमाया, जबकि 26 पर कांग्रेस और 23 पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की। एक निकाय में बसपा ने जीत दर्ज की। नगर निगमों में महापौर के पदों पर देहरादून, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर व हल्द्वानी में भाजपा ने जीत दर्ज, जबकि कोटद्वार का पद कांग्रेस की झोली में गया। हरिद्वार में कांग्रेस विजयी हुई है।निकाय चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान के बाद मतपेटियों में बंद प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा मंगलवार को 84 मतगणना स्थलों में मतगणना शुरू होने के साथ खुला। सुबह आठ बजे से 822 टेबलों में मतगणना प्रारंभ हुई और दोपहर से नतीजे भी आने शुरू हो गए। सबसे पहले छोटे निकायों के चुनाव परिणाम घोषित हुए। रुझान और नतीजे मिलने के साथ ही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों और सियासी दलों के चेहरों का रंग भी पल-पल बदलता रहा।
उत्तराखंड की सात मेयर सीटों के नतीजे





देहरादून नगर निगम
-देहरादून में मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा 35632 वोट से जीते

हरिद्वार नगर निगम
हरिद्वार में नगर निगम मेयर पद पर कांग्रेस की अनीता शर्मा जीती। अनीता शर्मा ने बीजेपी की अन्नू कक्कड को करीब 8000 वोटों से हराया।

हल्द्वानी नगर निगम
हल्द्वानी में मेयर पद बीजेपी के जोगेंद्र रौतेला ने दस हजार 854 वोटों से जीता। उन्होंने कांग्रेस के सुमित ह्दयेश को हराया।

कोटद्वार नगर निगम
कोटद्वार नगर निगम में मेयर पद कांग्रेस की हेमलता नेगी ने जीती। उन्होंने निर्दलीय विभा चौहान को एक हजार 568 वोटों से हाराया

ऋषिकेश नगर निगम
ऋषिकेश नगर निगम में भाजपा से मेयर प्रत्याशी अनिता ममगाईं 11000 वोटों से जीती निर्दलीय प्रत्याशी विना दीप शर्मा को हराया कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।




रुद्रपुर नगर निगम
रुद्रपुर में मेयर पद पर भारतीय जनता पार्टी के रामपाल लगभग 4500 वोटों से चुनाव जीते।

काशीपुर नगर निगम
काशीपुर में मेयर पद पर बीजेपी उम्मीदवार ऊषा चौधरी पांच हजार 472 वोटों से जीती।

Continue Reading

More in देहरादून

To Top