Connect with us
Bageshwar accident news today: ganesh tiruwa died in scooty accident fell into ditch kapkote
Image : social media ( Bageshwar accident news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Bageshwar accident today: कपकोट में खाई में गिरी स्कूटी युवक की मौत दोस्त गंभीर

UTTARAKHAND NEWS

Bageshwar accident today: कपकोट में खाई में गिरी स्कूटी युवक की मौत दोस्त गंभीर

1 min read

Bageshwar accident news today: Bageshwar accident news today kapkote scooty accident uttarakhand news live today कपकोट में दर्दनाक हादसा: 30 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Bageshwar accident news today: ganesh tiruwa died in scooty accident fell into ditch kapkote. Uttarakhand breaking news live DevBhoomi darshan: उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां कपकोट क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि यह हादसा झोपड़ा गांव के समीप उस समय घटित हुआ जब एक स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: ND तिवारी की राह पर धामी सरकार बनाए 100 से ज्यादा दर्जामंत्री?

हादसे ने छीनी दो दोस्तों की खुशियां (Bageshwar Scooty Accident today)

प्राप्त जानकारी के अनुसार कपकोट क्षेत्र के राकसी तोक निवासी दो युवक गणेश तिरूवा और कृष्णा तिरूवा स्कूटी से घूमने के लिए निकले थे। दोनों अभी अविवाहित थे और आपस में घनिष्ठ मित्र बताए जा रहे हैं। शाम के समय जब वे झोपड़ा गांव के पास पहुंचे तो अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करने के साथ पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव टीमें (kapkote accident news today Rescue Operation)

हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कपकोट प्रताप सिंह नगरकोटी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों को भी बुलाया गया। संयुक्त बचाव दल ने खाई में उतरकर राहत एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 25 वर्षीय गणेश तिरूवा पुत्र स्वर्गीय महेश राम की सांसें थम चुकी थीं। वहीं 26 वर्षीय कृष्णा तिरूवा पुत्र दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।

घायल युवक को जिला अस्पताल किया गया रेफर (Bageshwar road accident today Critical Injury)

पुलिस ने घायल कृष्णा तिरूवा को तत्काल निजी वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायल युवक को कई गंभीर चोटें आई हैं और उसका उपचार जारी है।

विधायक भी पहुंचे अस्पताल (suresh gariya MLA Visit)

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचे। उन्होंने घायल युवक का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। साथ ही शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news hindi: उत्तराखण्ड 100 रूपए में बेच दी सरकारी जमीन अब 200 मकानों पर चलेगा बुल्डोजर

हादसे के कारणों की जांच शुरू (uttarakhand scooty Accident Investigation)

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर स्कूटी के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। इस दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। एक घर का युवा बेटा हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। कपकोट क्षेत्र में घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है और लोग मृतक युवक को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top