Connect with us
Dehradun breaking News: selaqui area Woman Claims Priest Duped Her of 65 Tolas of Gold in Black Magic Scam
Image : social media ( Dehradun Breaking News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun News: देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर 65 तोला सोने की ठगी, पुजारी पर गंभीर आरोप

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun News: देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर 65 तोला सोने की ठगी, पुजारी पर गंभीर आरोप

1 min read

Dehradun Breaking News Hindi| Black Magic Fraud Case| देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर 65 तोला सोना गायब! पुजारी पर महिला ने लगाया बड़ी ठगी का आरोप Dehradun Breaking News Hindi| Black Magic Fraud Case|

Dehradun Breaking News Hindi| Black Magic Fraud Case| देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र से अंधविश्वास और कथित तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने वैष्णो माता मंदिर के पुजारी महंत राहुल थापा पर करीब 65 तोला सोने के आभूषण हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि पुजारी ने घर पर बुरा टोना-टोटका होने का भय दिखाकर विशेष पूजा कराने के बहाने सभी गहने एक लाल कपड़े में बंधवा दिए और बाद में वे रहस्यमय तरीके से गायब हो गए।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news hindi: उत्तराखण्ड अब 30 जून तक हो सकेंगे कर्मचारियों अधिकारियों के तबादले

फोन कर बताया घर पर हुआ है टोना-टोटका (Black Magic Fear)

पीड़िता ओशीन गुरुंग, निवासी शहीद किशन थापा मार्ग सेलाकुई, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति अनीश गुरुंग जहाज (क्रूज) में कार्यरत हैं और घटना के समय ड्यूटी पर बाहर थे। आरोप है कि 2 मार्च 2026 की सुबह करीब 6:15 बजे वैष्णो माता मंदिर के पुजारी महंत राहुल थापा का फोन आया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें आभास हुआ है कि महिला के घर पर किसी ने बुरा टोना-टोटका किया है।

महिला के अनुसार जब उन्होंने घर के बाहर देखा तो कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुजारी ने गेट के अंदर देखने को कहा, जहां एक काले कपड़े की पोटली रखी हुई मिली। पोटली खोलने पर उसमें उड़द की दाल, रोली, लौंग, नींबू का टुकड़ा समेत अन्य सामग्री निकली। इसके बाद पुजारी ने घर में विशेष पूजा कराने की सलाह दी।

पूजा के दौरान मांगे गए सोने के गहने (Gold Jewellery Fraud)

शिकायत के अनुसार उसी दिन शाम को महंत राहुल थापा अपने ड्राइवर के साथ महिला के घर पहुंचे और पूजा-पाठ शुरू किया। इस दौरान कथित रूप से महिला को डराया गया और परिवार की आर्थिक स्थिति व संपत्ति के बारे में जानकारी ली गई। महिला ने बताया कि पुजारी ने घर में मौजूद सभी सोने के आभूषण एक लाल कपड़े में रखने को कहा।

आरोप है कि जब महिला अपनी मां से पूछकर गहने निकालने गई तो पुजारी कमरे में पहुंच गए और खुद आभूषणों को छूते हुए लाल कपड़े में बांधने लगे। महिला का मंगलसूत्र तक बाहर निकलवाकर बाकी सभी गहनों को पोटली में बांध दिया गया।

62 दिन बाद खोलने को कहा गया संदूक (Religious Scam Allegation)

पीड़िता का कहना है कि गहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताने पर पुजारी ने भरोसा दिलाया कि माता रानी स्वयं इसकी रक्षा करेंगी। इसके बाद पोटली को एक संदूक में रखकर घर के मंदिर में रखने को कहा गया और निर्देश दिया गया कि इसे न खोला जाए, अन्यथा पूजा खंडित हो जाएगी। पुजारी ने कहा था कि वह 62 दिन बाद स्वयं संदूक खुलवाएंगे।

हालांकि तय तारीख आने पर पुजारी लगातार बहाने बनाते रहे। बाद में उन्होंने फोन उठाना भी बंद कर दिया और व्हाट्सएप संदेश के जरिए संदूक खोलने की सलाह दी।

यह भी पढ़े :Subodh Uniyal: नरेंद्रनगर चुनाव में दूसरे पोलिंग बूथ में प्रवेश को लेकर मंत्री सुबोध उनियाल घिरे

संदूक खुला तो सोने की जगह निकले चावल और नारियल (Dehradun Fraud News)

महिला ने अपने परिवार और परिचितों की मौजूदगी में जब संदूक खोला तो उसके अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। आरोप है कि करीब 65 तोला सोने के आभूषण पूरी तरह गायब थे। उनकी जगह लाल कपड़े में लगभग आधा किलो चावल और तीन सूखे नारियल रखे हुए मिले।

इसके बाद पीड़िता ने सेलाकुई थाने पहुंचकर महंत राहुल थापा के खिलाफ तहरीर दी और आरोप लगाया कि मंदिर के पुजारी होने का फायदा उठाकर उन्हें तंत्र-मंत्र, अंधविश्वास और जान-माल के भय में डालकर करोड़ों रुपये मूल्य के गहनों की ठगी की गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच (Police Investigation)

मामले की गंभीरता को देखते हुए सेलाकुई थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष लोकपाल परमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है। वहीं पीड़ित पक्ष ने आरोपी पुजारी की गिरफ्तारी और गायब हुए आभूषणों की बरामदगी की मांग की है।

यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग तंत्र-मंत्र व अंधविश्वास के नाम पर होने वाली ठगी को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top