Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
Diesel petrol price today: बढ़ गए डीजल पेट्रोल के दाम, पेट्रोल 5 और डीजल 3 ₹ महंगा
1 min read
Breaking news diesel petrol price today: increase 5 and 3 rs hike in india due to Iran israil war: पेट्रोल-डीजल पर बढ़ा दबाव: निजी कंपनी ने बढ़ाए दाम, आम आदमी पर असर के संकेत
Breaking news diesel petrol price today: increase 5 and 3 rs hike in india due to Iran israil war: मिडिल ईस्ट में ईरान इजरायल युद्ध के कारण उत्पन्न हुए वैश्विक तनाव का असर अब सीधे आम आदमी की जेब तक पहुंचने लगा है। पहले से गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम और किल्लत से जूझ रही भारत की जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। देश की एक बड़ी निजी फ्यूल रिटेल कंपनी ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आने वाले दिनों में ईंधन महंगा होने की आशंका और गहरा गई है।
निजी कंपनियों ने बढ़ाए दाम
नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। नई दरें गुरुवार सुबह से लागू हो गई हैं भोपाल में पेट्रोल की कीमत 106.74 रुपये से बढ़कर 111.74 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल 91.86 रुपये से बढ़कर 94.86 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। हालांकि अलग-अलग राज्यों में टैक्स के कारण यह बढ़ोतरी थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकती है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं और कंपनियों पर लागत का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
युद्ध का सीधा असर
मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बाद वैश्विक तेल बाजार में उछाल देखने को मिला है। फरवरी के अंत से कच्चे तेल की कीमतों में करीब 50 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। इस तेजी का असर अब घरेलू बाजार में दिखने लगा है, जहां कंपनियां नुकसान कम करने के लिए धीरे-धीरे कीमतें बढ़ाने को मजबूर हो रही हैं।
सरकारी कंपनियां अभी भी स्थिर
दिलचस्प बात यह है कि सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश के ईंधन बाजार का बड़ा हिस्सा इन्हीं कंपनियों के पास है, जो फिलहाल कीमतों को स्थिर बनाए हुए हैं। हालांकि जानकारों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव बना रहा, तो लंबे समय तक यह स्थिति कायम रखना आसान नहीं होगा।
पहले ही बढ़ चुके हैं प्रीमियम फ्यूल के दाम
हाल ही में प्रीमियम पेट्रोल और औद्योगिक उपयोग के लिए डीजल की कीमतों में भी इजाफा किया गया था। इससे यह संकेत पहले ही मिल चुके थे कि बाजार में दबाव बढ़ रहा है।
आम आदमी पर क्या असर?
अभी तक सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन निजी कंपनियों के इस कदम ने आने वाले समय की तस्वीर साफ कर दी है। अगर यही रुझान जारी रहा, तो परिवहन लागत से लेकर रोजमर्रा की चीजों तक महंगाई का असर दिख सकता है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand school bus fare 2026: उत्तराखण्ड में पहली बार स्कूल बसों का किराया तय
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
