Connect with us
mandi Himachal accident today: jeep fell into ditch 3 ITI friends died breaking news today
फोटो सोशल मीडिया mandi Himachal accident today

Home / Highlights / Mandi Himachal accident today: शिवरात्रि मंडी में गहरी खाई में गिरी जीप, 3 दोस्तों की गई जिंदगी

Highlights हिमाँचल प्रदेश

Mandi Himachal accident today: शिवरात्रि मंडी में गहरी खाई में गिरी जीप, 3 दोस्तों की गई जिंदगी

1 min read

mandi Himachal accident today: jeep fell into ditch 3 ITI friends died breaking news today: महाशिवरात्रि की सुबह सराज में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी जीप, तीन युवकों की मौत

mandi Himachal accident today: jeep fell into ditch 3 ITI friends died breaking news today: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जहां समूचे देश प्रदेश के मंदिरों में श्रद्धा और उल्लास का माहौल है, वहीं उत्तराखंड पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र से एक ऐसी खबर आई जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। बताया गया है कि रविवार सुबह एक तेज रफ्तार जीप के गहरी खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि मृतक तीनों युवक दोस्त थे और आईटीआई की पढ़ाई कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार यह हादसा रविवार सुबह करीब चार बजे एमडीआर-91 लंबाथाच–कल्हणी मार्ग पर बुनालीधार के समीप हुआ। जीप (HP 65 5148) में चार युवक सवार थे, जो बगस्याड–रहीधार और आसपास के गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तीखे मोड़ पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीसरे घायल को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही अंतिम सांस ली। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय हृतिक ठाकुर पुत्र संजीव कुमार निवासी रहीधार, 17 वर्षीय सुनील पुत्र ज्ञान चंद निवासी केलोधार क्षेत्र और 18 वर्षीय ईशान पुत्र संजीव कुमार निवासी थरजूण के रूप में हुई है। तीनों आपस में घनिष्ठ मित्र थे और स्थानीय स्तर पर आईटीआई की पढ़ाई कर रहे थे। उनके असमय निधन से गांवों में मातम पसरा हुआ है।

इस दुर्घटना में 18 वर्षीय कुशाल गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दो युवक वाहन से बाहर गिरे मिले, जबकि दो अंदर फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही जंजैहली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खो देना माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक विनोद ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। शिवरात्रि जैसे धार्मिक अवसर पर हुई इस त्रासदी ने सराज क्षेत्र को भीतर तक झकझोर दिया है। अब तीन परिवारों के घरों में जहां कल तक उत्सव की तैयारी थी, वहां आज सन्नाटा और शोक की गूंज है।
यह भी पढ़ें- Haridwar news today BAMS छात्र ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी, साथी छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top