Connect with us
social media ban france: now 15 years small child not use mobile Breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( social media ban france)

Home / Highlights / Social media ban france: 15 साल से छोटे बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया फ्रांस में बैन

Highlights अन्तर्राष्ट्रीय

Social media ban france: 15 साल से छोटे बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया फ्रांस में बैन

1 min read

social media ban france: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, स्कूलों में मोबाइल फोन इस्तेमाल पर भी रोक..

social media ban france: now 15 years small child not use mobile Breaking news today: सोशल मीडिया के जरिए जहां एक ओर लोगों को तुरंत घटनाओं की सूचना तेजी से मिल जाती है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कई सारी ऐसी चीजें उपलब्ध है जिसकी वजह से विशेषकर स्कूली बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। ऐसी ही कुछ खबर फ्रांस से सामने आ रही है ,जहां पर बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन कर दिया गया है।

यह भी पढ़े :Nepal social media ban digital strike: नेपाल सोशल मीडिया बैन हटा PM का इस्तीफा मिलिट्री रूल लागू कौन है Gen-Z

बता दें ऑस्ट्रेलिया के बाद अब फ्रांस में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया गया है। फ्रांस की नेशनल असेंबली ने एक विधेयक पास करके 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टिक टॉक इंस्टाग्राम ,फेसबुक और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि यह कदम बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य चिंताओ,साइबर बुलिंग और युवाओं में हिंसा से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

स्कूलों में लगाया गया मोबाइल पर प्रतिबंध

यूरोप में सोशल मीडिया के उपयोग के लिए न्यूनतम आयु तय करने पर विचार तेजी से किया जा रहा है। इस नए विधेयक में हाई स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। नेशनल असेंबली ने बीते सोमवार की देर रात विधेयक पारित कर दिया जिसमें 130 सदस्यों ने पक्ष में और 21 सदस्यों ने विपक्ष में मतदान किया। फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने किशोरों में स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए बताया कि हर दिन 2 से 5 घंटे किशोर फोन इस्तेमाल करते हैं, जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया की लत से बच्चों में आत्मविश्वास तो कम हो ही रहा है लेकिन उनके लिए हानिकारक कंटेंट भी सामने आ रहे हैं।

Continue Reading

More in Highlights

To Top