UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand: उत्तराखंड में बिजली के झटके की तैयारी, 50% तक महंगी हो सकती है बिजली
1 min read
Uttarakhand electricity Rate Hike: उत्तराखंड में बिजली दे सकती है तगड़े झटके, 50% हो सकती है महंगी, 5900 करोड़ का बोझ डालने की तैयारी
Breaking news: Uttarakhand Electricity Rate Hike Electricity Bills May Go Up by 50%: उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक झटके की खबर ऊर्जा निगम की ओर से सामने आ रही है। जी हां दरअसल ऊर्जा निगम बिजली दरों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग को भेज चुका है। इस प्रस्ताव में बिजली उपभोक्ताओं पर 5,900 करोड रुपए का भार डालने की तैयारी है, जिससे उन पर अधिक बोझ पड़ने वाला है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: चमोली के थराली में प्रसव के दौरान मां और गर्भस्थ शिशु की मौत उठे कई सवाल
बता दें प्रदेश में वर्ष 2003 से लंबित चले आ रहे ग्रॉस फिक्स्ड एसेट और ट्रांसफर स्कीम का भार उपभोक्ताओं पर डाला जा रहा है। प्रस्ताव पर विद्युत नियामक आयोग ने लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। ऊर्जा निगम लंबे समय से सरकार से बकाए का भुगतान करने की मांग कर रहा था जिसका प्रस्ताव कैबिनेट में भी भेजा गया जो वित्त की आपत्ति के कारण खारिज हो गया था। ऊर्जा निगम की मांग थी कि निगम की ओर से दिए जाने वाले 5500 करोड़ को इस फेज से एडजस्ट कर लिया जाए ताकि सरकार और निगम की बैलेंस शीट सही हो जाए लेकिन वित्त विभाग तैयार नहीं हुआ।
50 फीसदी महंगी हो सकती है बिजली ( Uttarakhand news today)
बताते चलें अब ऊर्जा निगम इस पैसे को सीधे आम जनता से वसूलने की तैयारी में है। आयोग को भेजे प्रस्ताव में 2003 से लंबी चल रहे जीएफए यूपी के समय की ट्रांसफर स्कीम के बकाया पैसे को शामिल किया गया है। यदि ऊर्जा निगम का यह प्रस्ताव लागू हो जाता है तो बिजली दरों में सीधे 50% का इजाफा हो जाएगा। विद्युत नियामक आयोग अध्यक्ष एमएल प्रसाद का कहना है कि जनता से मिलने वाले सुझाव और आपत्तियों को गंभीरता से लिया जाएगा इसके बाद ही अंतिम फैसला होगा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: देहरादून में नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप, पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बिजली की वर्तमान दरें ( Uttarakhand Electricity rate news today)
उत्तराखंड में फिलहाल बिजली की दरें बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए 1.85 रुपये प्रति यूनिट और पहले 100 यूनिट तक 3.65 रुपये प्रति यूनिट, 101 से 200 यूनिट तक 5.25 रुपये, 200 से 400 यूनिट तक 7.15 रुपये और 400 यूनिट से अधिक खपत पर 7.80 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल लिया जाता है।
