UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand: देहरादून में नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप, पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
1 min read
Dehradun News live Today Hidden Camera case: बाथरूम में नहा रही युवती का वीडियो बनाने का आरोप, शिकायत के बाद आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज
Dehradun News live Today Hidden Camera Case: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से महिलाओं की निजता और सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र में एक युवती ने पड़ोस में किराए पर रहने वाले युवक पर बाथरूम में नहाते समय चोरी-छिपे मोबाइल फोन से वीडियो बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जबकि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand:चम्पावत के आईटीबीपी जवान मनोज अटवाल का जम्मू में ड्यूटी के दौरान निधन
नहाते समय वीडियो बनाने की कोशिश का आरोप (Dehradun Crime News)
मिली जानकारी के अनुसार, 28 जून को युवती अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में किराए पर रहने वाला एक युवक कथित रूप से मोबाइल फोन लेकर वहां पहुंचा और युवती का वीडियो बनाने की कोशिश करने लगा। तभी युवती की नजर युवक और उसके मोबाइल पर पड़ गई। उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। आवाज सुनकर परिजन तुरंत वहां पहुंचे। पूछताछ में युवती ने पूरी घटना की जानकारी परिवार को दी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Patel Nagar Police)
पीड़िता के भाई ने कोतवाली पटेल नगर में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पटेल नगर प्रभारी विनोद गुसाई के अनुसार, मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक तनुजा शर्मा को सौंपी गई है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: चंपावत को CM धामी की बड़ी सौगात, 124 करोड़ की 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश (Uttarakhand Breaking News)
घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन की महिला कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि उन्होंने आरोपी युवक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
