Connect with us
CBSE 10TH Result: Rishit Agarwal becomes Uttarakhand topper by securing 99.6% marks

Home / UTTARAKHAND CBSE TOPPER / CBSE 10TH Result: ऋषित अग्रवाल 99.6% अंक हासिल कर बने उत्तराखंड टॉपर

UTTARAKHAND CBSE TOPPER उत्तराखण्ड

CBSE 10TH Result: ऋषित अग्रवाल 99.6% अंक हासिल कर बने उत्तराखंड टॉपर

1 min read

Rishit Agarwal Uttarakhand topper: रुद्रपुर के ऋषित अग्रवाल सीबीएसई बोर्ड दसवीं में उत्तराखंड टॉपर

सीबीएसई बोर्ड के परिणाम जारी होने के बाद राज्य के होनहार छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करके राज्य को गौरवान्वित किया है । सीबीएसई बोर्ड12वीं के परिणामों में जहां ऋषिकेश के अभिनव उनियाल उत्तराखंड टॉपर रहे वही 10वीं में रुद्रपुर के ऋषित अग्रवाल 99.6% अंक हासिल करके टॉपर रहे हैं। बता दें कि ऋषित अग्रवाल ने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। बताते चलें कि ऋषित अग्रवाल राज्य के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर सिविल लाइन निवासी हैं। ऋषित के पिता डॉ अतुल अग्रवाल बाल रोग विशेषज्ञ है।वे अपना निजी अस्पताल चलाते हैं, वही ऋषित की माता स्वाति अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।(Rishit Agarwal Uttarakhand topper)

यह भी पढ़िए: CBSE 12th Result 2022: सौरभ सिंह बने उत्तराखण्ड के दूसरे टापर, हासिल किए 99.4 % अंक
ऋषित भारतीयन इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर के छात्र हैं । उनकी सफलता से जहां घर में खुशी का माहौल है वही क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।ऋषित का कहना है कि वह प्रतिदिन 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे इसके अलावा 1 घंटे का समय बैडमिंटन खेलने के लिए देते थे। ऋषित हमेशा सोशल मीडिया तथा फोन से दूरी बनाकर रखते थे। वर्तमान में ऋषित कोटा से आईआईटी की ऑनलाइन कोचिंग ले रहे हैं।
यह भी पढ़िए:
CBSE Board 12th result: अभिनव उनियाल बने सीबीएसई बोर्ड के उत्तराखंड टॉपर

Continue Reading

More in UTTARAKHAND CBSE TOPPER

To Top