Connect with us
CBSE 12th result 2026: 12th result may be released today, coming soon in DigiLocker CBSE latest update breaking news today Devbhoomi Darshan live coverage
Image : सांकेतिक फोटो ( CBSE 12th result 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / CBSE 12th result 2026: आज जारी हो सकता है 12वीं का रिजल्ट डिजिलाकर में दिखा comming soon

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

CBSE 12th result 2026: आज जारी हो सकता है 12वीं का रिजल्ट डिजिलाकर में दिखा comming soon

1 min read

CBSE 12th result 2026  : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, लाखों छात्रों की बढ़ी बेताबी

CBSE 12th result 2026: 12th result may be released today, coming soon in DigiLocker CBSE latest update breaking news today Devbhoomi Darshan live coverage : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम आज मंगलवार 12 मई को घोषित कर सकता है। इतना ही नहीं बल्कि परीक्षा परिणाम को लेकर डिजिलॉकर पर रिजल्ट कमिंग सून संदेश दिखाई देने के बाद आज रिजल्ट कभी भी जारी होने का अनुमान है। 12वीं के नतीजों को लेकर विद्यार्थी और उनके अभिभावक बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़े :Pauri Garhwal cbse 10th result: बानी पंवार बनी श्रीनगर टापर CBSE 10th topper 2026

बता दें सीबीएसई से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने को लेकर तैयारी अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुकी है। हालांकि कुछ विषयों की कॉपियों की जांच का काम बाकी था ,लेकिन 11 मई की रात तक मूल्यांकन काम पूरा हो चुका है। सभी परीक्षकों को 12 मई सुबह 10:00 बजे तक अंतिम रूप से अंक जांच कर पोर्टल पर अपलोड करने की समय सीमा दी गई थी, जो अब पूरी हो चुकी है। ऐसे में अनुमान है कि आज 12 मई को किसी भी समय बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हो सकते हैं।

17 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार आज हो सकता है खत्म (cbse board 12th result today) 

बताते चले इस वर्ष सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर से 17 लाख से अधिक छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी। बोर्ड ने इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़े स्तर पर ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम अपनाया जिससे परिणाम प्रक्रिया को तेज करने का प्रयास किया गया। हालांकि कुछ विषयों में मूल्यांकन और अंक अपलोडिंग में देरी के कारण परिणाम घोषित होने में थोड़ा समय लग गया।

यह भी पढ़े :IAS deepak rawat news: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत पहुंचे नैनीताल तहसील अधिकारियों को लगाई फटकार

यहाँ चेक करें अपना रिजल्ट ( cbse result websites) 

परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results. Cbse. nic. In व cbse. gov. in पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर और उमंग एप  umang .gov. In के माध्यम से डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top