Connect with us
Chamoli aaj ki khabar: fire on primary school painee due to short circuit uttarakhand latest breaking news today
Image : social media ( Chamoli aaj ki khabar)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Chamoli aaj ki khabar: चमोली शार्ट सर्किट से प्राइमरी स्कूल में आग, कम्प्यूटर फर्नीचर हुए खाक

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Chamoli aaj ki khabar: चमोली शार्ट सर्किट से प्राइमरी स्कूल में आग, कम्प्यूटर फर्नीचर हुए खाक

1 min read

Chamoli aaj ki khabar: शॉर्ट सर्किट से प्राथमिक विद्यालय में लगी आग, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर हुए खाक..

Chamoli aaj ki khabar: fire on primary school painee due to short circuit uttarakhand latest breaking news today: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आ रही है, जहां पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आग लगने से विद्यालय का कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर खाक हो गया। वह तो गनीमत रही की घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

यह भी पढ़े :Bhiwadi fire accident today: भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री में आग, 7 जिंदा जले क‌ई गंभीर

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के विकासखंड पोखरी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैणी मे बीते मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे विद्यालय की वाई-फाई लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ। देखते ही देखते शॉर्ट सर्किट की आग ने पास रखे कंप्यूटर और फर्नीचर को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते आग लगने से विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सूचना ग्राम प्रहरी दलील सिंह ने तत्काल थाना पोखरी को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद दरोगा दलवीर सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर घटना स्थल पहुंचे लेकिन तब तक कंप्यूटर और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। वो तो गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बहरहाल विद्यालय प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top