Connect with us
Breaking News: 7 died in bhiwadi fire accident today in chemical factory rajasthan:
फोटो सोशल मीडिया bhiwadi fire accident today

Home / Highlights / Bhiwadi fire accident today: भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री में आग, 7 जिंदा जले क‌ई गंभीर

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Bhiwadi fire accident today: भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री में आग, 7 जिंदा जले क‌ई गंभीर

1 min read

Breaking News: 7 died in bhiwadi fire accident today in chemical factory rajasthan: भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण अग्निकांड, आठ श्रमिकों की मौत; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Breaking News: 7 died in bhiwadi fire accident today in chemical factory rajasthan: राजस्थान के औद्योगिक शहर भिवाड़ी से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग जाने से 7 श्रमिक जिंदा जल गए। बताया गया है कि यह हादसा सोमवार सुबह खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट संख्या G1/118B पर संचालित एक निजी औद्योगिक इकाई में अचानक लगी भीषण आग ने 7 श्रमिकों की जान ले ली, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद रीको फायर ब्रिगेड और स्थानीय दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फैक्ट्री परिसर में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। अंदर काम कर रहे मजदूरों को संभलने का अवसर तक नहीं मिला।

रेस्क्यू टीम जब भीतर पहुंची तो कई श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे मिले। राहत कार्य के दौरान 7 शव बरामद किए गए, जिनमें से कुछ की हालत इतनी खराब थी कि पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 20 से 25 मजदूर कार्यरत बताए जा रहे हैं। कुछ लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि अन्य लपटों में घिर गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और चिकित्सकीय दल तत्काल सक्रिय हुए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों और फैक्ट्री संचालन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी है।

आग लगने के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है। प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील रसायनों को वजह माना जा रहा है। कुछ स्थानीय सूत्रों ने यह भी संकेत दिया कि परिसर के एक हिस्से में पटाखा निर्माण से संबंधित गतिविधि चल रही थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। इस हादसे ने औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतकों के परिजनों में गहरा आक्रोश है और वे जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Mandi Himachal accident today: शिवरात्रि मंडी में गहरी खाई में गिरी जीप, 3 दोस्तों की गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top