UTTARAKHAND NEWS चमोली
Chamoli CBSE Result 2026: केंद्रीय विद्यालय की मानसी और प्रियांशी का उत्कृष्ट प्रदर्शन…
1 min read
Chamoli CBSE 10th topper 2026 : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में केवि की मानसी और प्रियांशी ने 97.2 % अंक किये प्राप्त , बढ़ाया परिजनो का मान
Chamoli CBSE 10th topper 2026: Mansi topal Priyanshi tripathi gopeshwar Kendriya Vidyalaya CBSE result uttarakhand breaking news today : हाईस्कूल की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्तराखंड की होनहार बेटियों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्वोच्च अंक प्राप्त कर बाजी मारी है। इसी कड़ी में चमोली जिले की मानसी तोपाल और प्रियांशी त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से 97.2 % अंक प्राप्त किए है। दोनों बेटियों की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़े :Ghaziabad accident news today: बस ने थार सवार रूद्रपुर के जीजा साले समेत 3 को रौंदा
बता दें चमोली जिले के गोपेश्वर केंद्रीय विद्यालय की मानसी तोपाल और पीस पब्लिक स्कूल की प्रियांशी त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से 97.2% अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन किया है। दोनों बेटियों की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उनके परिजन तो खुश है ही लेकिन इसके साथ ही विद्यालय परिसर में भी खुशी की लहर बरकरार है। बताते चले केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के 27 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिसमें सभी उत्तीर्ण हुए।
अन्य छात्रों ने भी जिले में पाया स्थान (Chamoli CBSE 10th topper 2026)
बताते चलें पीस पब्लिक स्कूल के शुभम भंडारी 97% के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि नवोदय विद्यालय की गुंजन 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही यानी कुल मिलाकर गोपेश्वर का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा।
