Highlights उत्तर प्रदेश
Ghaziabad accident news today: बस ने थार सवार रूद्रपुर के जीजा साले समेत 3 को रौंदा
1 min read
Ghaziabad accident news today: NH 9 पर अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे खड़ी थार को मारी टक्कर, हादसे मे ट्रांसपोर्टर जीजा साले समेत तीन युवको की मौत..
Ghaziabad accident news today: traveller bus 3 including brother-in-law deepak naveen Rudrapur died NH9 Road riding Thar bike rider yogesh also died today: उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर गाजियाबाद एनएच 9 पर अनियंत्रित ट्रैवलर बस ने सड़क किनारे खड़ी थार को जोरदार टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी ,कि हादसे में जीजा साले समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Haldwani accident news today: सिडकुल से लौट रही युवती की स्कूटी गाय से टकराईं गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद ईस्ट जवाहरनगर निवासी 42 वर्षीय नवीन कुमार और उनका साला 34 वर्षीय दीपक निवासी उधम सिंह नगर जिला रुद्रपुर मलिक कॉलोनी बीते शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे लोनी से रुद्रपुर के लिए निकले थे। तभी इस दौरान दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के समानांतर NH 9 पर एबीईएस कॉलेज के सामने उनकी थार से अचानक आवाज आने लगी। थार कार की आवाज सुनते ही उन्होंने कार को सड़क किनारे खड़ा कर उसकी जांच शुरू की।
हादसे मे जीजा साले समेत 3 लोगो ने तोड़ा दम (Ghaziabad accident news today)
इस दौरान लाल कुआं से दिल्ली की ओर जा रहे रैपीडो बाइक चालक 28 वर्षीय योगेश कुमार रूपनगर पिसावा अलीगढ़ को जीजा साले ने रोक लिया और मिस्त्री का पता पूछने लगे। तभी इस दौरान दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस ने थार के पीछे खड़े तीनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक बस और कार के बीच फंसकर बुरी तरह कुचल गए।
यह भी पढ़े :Dehradun police Encounter news: देहरादून पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, शातिर के पैर में लगी गोली
हिरासत में लिया गया बस चालक (deepak naveen Rudrapur died NH9 Road riding)
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन द्वारा तीनों घायलों को एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी बस चालक वीरेंद्र निवासी दिल्ली को हिरासत में लिया गया है।
नींद की झपकी बनी युवको का काल, बस हुई नियंत्रण से बाहर (Ghaziabad accident news today)
पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि चालक को नींद के कारण झपकी आ गई थी जिसके कारण यह हादसा घटित हुआ है। बताया जा रहा है हादसे के दौरान बस में 26 महिला यात्री सवार थी जिनकी चीख पुकार मच गई जबकि दो सवारियां भी मामूली रूप से घायल हुई है।
